Bokaro Thermal: माननीय सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी का बोकारो थर्मल पावर स्टेशन दौरा

Bokaro Thermal: गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने आज बोकारो थर्मल पावर स्टेशन का दौरा किया। स्टेशन परिसर पहुंचने पर परियोजना प्रधान द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर माननीय सांसद महोदय का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इसके उपरांत परियोजना प्रधान एवं माननीय सांसद महोदय के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के दौरान ऐश हैंडलिंग, सीएसआर सहित क्षेत्र एवं परियोजना से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। माननीय सांसद महोदय ने क्षेत्र के विकास एवं जनहित से संबंधित विषयों पर भी जानकारी ली।

इसके पश्चात माननीय सांसद महोदय का आतिथ्य बोकारो थर्मल स्थित डायरेक्टर बंगला में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों एवं विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ भी अनेक स्थानीय एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

दौरे के दौरान परियोजना एवं क्षेत्र से संबंधित विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक संवाद हुआ।

Other Latest News

Leave a Comment