Bahraich: मरम्मत के चलते जरवल ओवरब्रिज को किया गया बंद, जरवल रेलवे क्रॉसिंग से वाहनों का डायवर्जन

Bahraich: बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर जरवल इलाके में स्थित ओवरब्रिज पर मरम्मत कर कार्य होने के चलते आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर ब्रिज से वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।

ओवरब्रिज बंद होने के कारण बहराइच-लखनऊ मार्ग पर चलने वाले वाहनों को अब जरवल क्रॉसिंग से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे क्रॉसिंग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है और दिनभर जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

थाना प्रभारी जरवल ने बताया कि ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते इसे करीब एक सप्ताह के लिए बंद किया गया है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ब्रिज के दोनों ओर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वाहनों को जरवल क्रॉसिंग से डायवर्ट कर निकाला जा रहा है, ताकि यातायात सुचारु रखा जा सके।

Other Latest News

Leave a Comment