News Nation Bharat
पश्चिम बंगालराजनीतिराज्य

न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने की इस्तीफे की घोषणा, BJP में शामिल होकर लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

कोलकाता : न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को वह आधिकारिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। वहीं दूसरी ओर सूत्रों के मुताबिक न्यायाधीश गंगोपाध्याय के सात मार्च को भाजपा में शामिल होने की संभावना है। न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय को लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने रविवार को अपने इस्तीफे की घोषणा है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मंगलवार को वह आधिकारिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। वहीं दूसरी ओर सूत्रों के मुताबिक न्यायाधीश गंगोपाध्याय के सात मार्च को भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

भाजपा का उम्मीदवार बनाया जा सकता

पूर्व मेदिनीपुर के तमलुक से न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय को लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि न्यायाधीश गंगोपाध्याय अपने कई फैसलों के लिए सुर्खियों में रहे हैं। इसके अलावा अपनी टिप्पणी व विचार को लेकर विवादों में भी रहे हैं।

उन्होंने बंगाल में मवेशी तस्करी मामला, शिक्षक भर्ती घोटाला, नगर पालिका नियुक्ति घोटाला, राशन घोटाला जैसे आधा दर्जन से अधिक भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की सीबीआइ व ईडी जांच के आदेश दिए हैं।

Related posts

गोमिया : शिलान्यास कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं करने पर मुखिया नाराज, शिलापट्ट पर भी नाम नहीं, जनता मे आक्रोश

News Desk

ब्लॉक में तैनात बड़े बाबू का पैसे गिनते हुए वीडियो हुआ वायरल, ऑडियो में कहता पाया गया व्यक्ति घूस के पैसे गिने नहीं जाते

News Desk

टेंपो के गल्ले में चोरी करते हुए दो चोरों में टेंपो चालकों ने 1 को पकड़ा, दूसरा फरार

News Desk

Leave a Comment