श्री श्री 1008 शान्ति धाम न्यु गोल पहाड़ी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं पाँच दिवसीय रूद्र नारायण यज्ञ को लेकर प्रतिमाओ का किया गया नगर भ्रमण

न्यु ढाको ढोरी एक्सभेसन अमलो चेक पोस्ट के समीप नवनिर्मित मंदिर में श्री श्री 1008 शांति धाम न्यू गोल पहाड़ी मंदिर में भगवान शिव परिवार, दुर्गा माँ, माँ मनसा एवं हनुमान जी का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को लेकर गाजे- बाजे के साथ नगर भ्रमण सह शोभायात्रा निकाली गयी। यहॉ सैकडो महिला-पुरुष श्रद्धालु महायज्ञ स्थल न्यु ढाको ढोरी एक्सभेसन अमलो चेक पोस्ट के समीप से निकली जो अमलो चेक पोस्ट, पंडित दीनदयाल चौक, नया रोड फुसरो होते हुए फुसरो बाजार, रानी बाग, पूराना बीडीओ ऑफिस, स्टाफ क्वार्टर ढोरी का भ्रमण करते हुए पुनः वापस लोटे। इस अवसर पर काफी संख्या में महिला- पुरुष शामिल होकर हर- हर महादेव, जय हनुमान, जय श्री राम, जय मॉ मनसा आदि के नारे लगा कर क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में परिवर्तित कर दिए।

WhatsApp Image 2024 03 05 at 6.33.24 PM

यहॉ पुजारी विष्णु पंडित एवं बतौर सहयोगी नंदकिशोर पांडेय, अशोक मिश्र, राजकुमार मिश्र, विकास पांडेय, विशाल पांडेय, विनीत तिवारी, ऋषि मिश्र संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान मे लगे थे। भगवान शिव जिसमे मुख्य यजमान मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष मदन कुमार सिंह, सचिव गणेश निषाद व उप सचिव विवेक चौहान एवं उनकी पत्नी शामिल है। 6 मार्च को वेदी पूजन एवं प्राण प्रतिष्ठा, रूद्र अभिषेक, रूद्र अष्टाध्याय पाठ अखण्ड हरि कित्तन पूर्णाहुति, यज्ञ पूर्णाहुति संध्या आरती हवन एवं भंडारा का कार्यक्रम होगा।

WhatsApp Image 2024 03 05 at 6.33.24 PM 1

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के संरक्षक सीसीएल के ढोरी जीएम एमके अग्रवाल, अध्यक्ष अमलो पीओ कुमार राकेश सत्यार्थी, सह सचिव सूरज निषाद, शिवनंदन चौहान, राजकुमार चौहान, संतोष सिंह, मानिक दिगार, छोटन कुमार, मानिक रविदास, दिलीप कुमार आदि लोग लगे हुए है।

Other Latest News

Leave a Comment