Raebareli News: स्कूल में लापरवाही का शर्मनाक मामला, क्लासरूम में बंद कर दिया मासूम छात्र को

रायबरेली ( Raebareli ) भदोखर थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक कंपोजिट विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही का मामला उजागर हुआ है। जिससे अभिभावकों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। छुट्टी के समय क्लासरूम में सो रहे एक मासूम छात्र को शिक्षक और स्टाफ भूलकर स्कूल बंद करके चले गए, जिसके चलते बच्चा लगभग 5 घंटे तक

Oct 07, 2025 - 13:46
Updated: 10 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-10-07-at-5.48.27-PM.jpeg

रायबरेली ( Raebareli ) भदोखर थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक कंपोजिट विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही का मामला उजागर हुआ है। जिससे अभिभावकों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। छुट्टी के समय क्लासरूम में सो रहे एक मासूम छात्र को शिक्षक और स्टाफ भूलकर स्कूल बंद करके चले गए, जिसके चलते बच्चा लगभग 5 घंटे तक कमरे में कैद रहा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने उसे बचाया और पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है, और पूरे स्टाफ पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

यहां थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुचरिया स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय की है। यह विद्यालय ग्रामीण इलाके के करीब 100 से अधिक बच्चों को शिक्षा प्रदान करता है। सोमवार को सामान्य कक्षाओं के बाद स्कूल की छुट्टी हो गई, लेकिन प्राथमिक कक्षा के छात्र समीर पढ़ाई के दौरान थकान के कारण क्लासरूम में सो गया। शिक्षकों ने कक्षाओं का निरीक्षण किए बिना ही स्कूल का ताला लगा दिया और सभी घर के लिए रवाना हो गए। जब समीर की नींद खुली, तो वह अंधेरे क्लासरूम में अकेला पाकर घबरा गया। डर के मारे बच्चा रोने लगा और क्लासरूम की पिछली खिड़की के पास जाकर मदद की गुहार लगाने लगा। उसकी चीखें शाम करीब 7 बजे आसपास के ग्रामीणों के कानों तक पहुंचीं। ग्रामीणों ने तुरंत स्कूल का ताला तोड़ा और बच्चे को बाहर निकाला।
समीर के पिता शफीक जो कुचरिया गांव के निवासी हैं, तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया, मेरा बेटा सुबह स्कूल गया था, शाम तक कोई खबर नहीं आई। जब ग्रामीणों का फोन आया, तो दिल बैठ गया। बच्चा इतना डरा हुआ था कि बोल भी नहीं पा रहा था। परिजनों की सूचना पर भदोखर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक ने बच्चे का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया और सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दर्ज करने का आश्वासन दिया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। टीम में खंड शिक्षा अधिकारी बृज लाल वर्मा को सौपा गया है।घटना अत्यंत दुखद और लापरवाहीपूर्ण है। टीम स्कूल पहुंचकर शिक्षकों के बयान दर्ज करेगी और पूरी रिपोर्ट 48 घंटे में सौंपेगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निलंबन से लेकर विभागीय दंड तक शामिल हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि जिले भर के स्कूलों में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User