साथ फाउंडेशन के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो में डिलीवरी मरीजों के बीच प्रोटीन पावडर व फल का वितरण

गरीबों एवं असहाय लोगों की सेवा ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है -वाणी पांडेय
प्रसव महिला मरीजों के बीच प्रोटीन पावडर व फल का वितरण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी -डा. एन पी सिंह

बेरमो : भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड (रेल मंत्रालय का नवरत्न उपक्रम) सीएसआर गतिविघियो के अंतर्गत और साथ फाउंडेशन बोकारो द्वारा बुघवार को अनुमंडलीय अस्पताल फुसरो – बेरमो मे डिलिवरी मरीजो को प्रोटीन पावडर व फल फ्रुट वितरित किए। इस अवसर पर अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो के प्रभारी डा. एन पी सिंह ने अभियान की शुरूआत की।

इस अवसर पर डा. गुप्ता ने कहा कि साथ फाउन्डेशन के द्वारा मरीजों को दी जाने वाली प्रोटीन पावडर और फल किट उनके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है। इससे रोग से लड़ने की उनकी आंतरिक शक्ति में वृद्धि होगी और वे शीघ्र स्वस्थ हो जायेंगे। उन्होंने साथ फाउंडेशन को इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद दिया। साथ फाउंडेशन बोकारो के अघ्यक्ष वाणी पांडेय और सचिव वारिजा प्रसाद ने बताया कि डिलीवरी मरीज सहित अन्य अस्पताल मे भर्ती करीब 100 मरीजो के बीच प्रोटीन पावडर और फल किट का वितरण किया गया।

कहा कि हर माह के दूसरे सप्ताह मे इसी तरह के महिला प्रसव,जनरल वार्ड और उनके सेवको के बीच हेल्थ कीट और फल-फ्रुट वितरण किया जायेगा। कहा कि गरीबों एवं असहाय लोगों की सेवा ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। सेवा भावना के लिए ही साथ फाउंडेशन का गठन हुआ है और संगठन का मुख्य काम सेवा ही है। मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर निशा कुमारी किरो, आशा चटर्जी, साधु शरण सिंह, सुनील मंडल, मृत्युंजय पांडेय, लालमोहन महतो, संजय प्रसाद, दीपक सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment