Aaj Ka Panchang 17 सितंबर 2026: लोलार्क षष्ठी पर संतान सुख के लिए करें लोलार्क कुंड में स्नान, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी आज, वृश्चिक राशि में रहेंगे चंद्रमा; 11:36 से 12:24 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त, आज ही मनाई जाएगी विश्वकर्मा जयंती

Aaj Ka Panchang: 17 सितंबर 2026, गुरुवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जा रहा है, क्योंकि इसी दिन लोलार्क षष्ठी और सूर्य षष्ठी व्रत का संयोग बन रहा है। पंचांग के अनुसार षष्ठी तिथि दिन में 10:27 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू होगी।

लोलार्क षष्ठी पर स्नान का महत्व

लोलार्क षष्ठी को संतान से जुड़ी मनोकामनाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन लोलार्क कुंड में स्नान करने और श्रद्धापूर्वक सूर्यदेव की उपासना करने से संतान सुख की कामना पूरी होने का आशीर्वाद मिलता है। इसी वजह से श्रद्धालु इस दिन स्नान, दान और पूजा-पाठ को विशेष महत्व देते हैं।

आज का पंचांग/Aaj Ka Panchang

दिनाँक :- 17 सितंबर 2026.

दिन :- वृहस्पतिवार l

विक्रम संवत :- 2083.

शक संवत :- 1948.

संवत्सर :- रौद्र

अयन :- दक्षिण अयन l

ऋतु :- वर्षा ऋतु l

मास :- भाद्रपद मास l

पक्ष :- शुक्ल पक्ष l

तिथि :- षष्ठी दिन में 10:27 तक l

नक्षत्र :- अनुराधा रात्री 08:42 तक l

चंद्रमा :- वृश्चिक राशि में अहोरात्र l

योग :- विष्कुंभ योग दिन में 02:51 तक l

राहु काल :- दिन में 01:30 से 03:00 तक l

सूर्योदय :- 05 : 34 : 09 बजे l

सूर्यास्त :- 05 : 46 : 47 बजे l

दिशा शूल :- दक्षिण दिशा में l

व्रत पर्व :- लोलार्क षष्ठी, सूर्य षष्ठी व्रत l

भद्रा :- ×××××××××××××××××××××××l

विशेष :- सन्तान हेतु लोलार्ककुंड में स्नान l

अभिजीत मुहूर्त :- दिन में 11:36 से 12:24 तक

नोट :- देवशिल्पी श्रीविश्वकर्मा जी की जयन्ती आज, विश्वकर्मा पूजा आज l

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।

Other Latest News

Leave a Comment