Aaj ka Rashifal 12 November 2025 : 12 नवंबर 2025 को बुधवार है, कार्तिक कृष्ण पक्ष अष्टमी। चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेगा, जो आत्मविश्वास और नेतृत्व को बढ़ावा देगा। आज का दिन अधिकांश राशियों के लिए प्रगति और सावधानी का मिश्रण रहेगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार, कुछ राशियों को धन लाभ तो कुछ को स्वास्थ्य और संबंधों में सतर्क रहने की सलाह है। नीचे सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल दिया गया है।
मेष राशि

आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो आप उसे पूरा करने के बाद ही फुर्सत लेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को निभायेंगे। आपकी माताजी को यदि कोई पैरों से संबंधित समस्या थी, तो वह बढ़ सकती है, जिसको लेकर आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा। आपको किसी पुराने निवेश से फायदा मिलेगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।
वृषभ राशि
आज आपको अपने बेफिजूल के खर्चों को करने से बचना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों में कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। परिवार का कोई सदस्य नौकरी से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जा सकता है। जो विद्यार्थी विदेशों से पढ़ाई करने की योजना बना रहे थे, उनकी वह इच्छा पूरी होगी। आपके परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों में गलतफहमी पैदा हो सकती है।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने से काफी खुश होंगे। बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, कुछ उतार-चढ़ाव यदि आए थे, तो उससे आपका कोई नुकसान हो गया था, उसकी भी भरपाई हो सकती है। आपके बॉस को आपके काम को लेकर दिए गए सुझाव पसंद आएंगे, वह लोगों से आपकी तारीफ करेंगे। आप अपने घर की साज सज्जा को लेकर अच्छा पैसा खर्च कर सकते हैं।
कर्क राशि
आज आप काम को लेकर पूरी मेहनत दिखाएंगे और आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। परिवार में सदस्य भावनात्मक रूप से दूसरे से जुड़ेंगे। कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आपने किसी नौकरी में बदलाव को लेकर सोच विचार किया था, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं।
सिंह राशि
आज आप अपने काम से लोगों का दिल जीतेंगे। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपकी किसी बड़ी डील के फाइनल होने से आप अपने घर किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, इसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आप अपने किसी काम को दूसरों के भरोसे न छोड़ें, नहीं तो उसके काम के लटकने से आपका कोई नुकसान भी हो सकता है।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी और आप अपने कामों में एक-दूसरे का साथ पाकर काफी खुश होंगे। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा। स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी।
तुला राशि
आज आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपकी टेंशन का कारण बनेगा। आपको इधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से बचना होगा। आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई डील थोड़ा सोच समझकर फाइनल करनी होगी।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। संपत्ति को लेकर यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो उसके भी दूर होने की संभावना है। आपको बेवजह का तनाव लेने से बचना होगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा, वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपके कुछ खर्च बढ़ सकते हैं। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता हैं।
धनु राशि
आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आपको किसी की याद सता सकती है। जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात होगी, लेकिन आपको अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा और परिवार के सदस्यों के साथ समय बताने का मौका मिलेगा और मन में शांति बनी रहेगी।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपका मनोबल भी अच्छा रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आपको सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं और किसी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड ना रहें।
कुंभ राशि
आज आपको अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। धन धान्य में वृद्धि होने से आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी को किसी दूसरी नौकरी से बुलावा सकता है, उनके करियर को लेकर आपको काफी खुशी होगी। आप अपनी माताजी को कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं और खर्चों की अधिकता रहेगी। बिजनेस के कामों में कोई बदलाव करने की आप प्लानिंग कर सकते हैं।
मीन राशि
प्रेम जीवन जी रहे लोगों का एक दूसरे पर विश्वास बना रहेगा और आप अपने कामों को लेकर भी काफी सख्ती दिखाएंगे, जिससे वह आसानी से और सम पर पूरे हो जाएंगे। यदि आप अपने किसी फिजूल के खर्चे को लेकर परेशान थे, तो आप उसे काम करने की पूरी कोशिश करेंगे और पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी। यदि कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो वहां अपने कीमती सामानों को सुरक्षा अवश्य करें।
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।









