Aaj Ka Rashifal 29 October 2025 : कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

Aaj Ka Rashifal 29 October 2025 : 29 अक्टूबर 2025 को कार्तिक शुक्ल अष्टमी तिथि, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और धृति योग का संयोग है। चंद्रमा मकर राशि में संचरण करेगा। आज ग्रहों की स्थिति अधिकांश राशियों के लिए लाभदायक रहेगी, लेकिन मन को नियंत्रित रखना जरूरी है। व्यापार में सतर्कता बरतें और निर्णय सोच-समझकर लें। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल।

मेष राशि

आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है और संतान की फरमाइश पर उनके लिए कुछ खाने पीने की चीज भी लेकर आ सकते हैं। आपको परिवार के सदस्यों में तालमेल बनाकर चलना होगा, इसलिए यदि आपको किसी की कोई बात बुरी लगे, तो आप उसको लेकर बुरा ना माने। आपको वाहनों के प्रयोग थोड़ा बेहतर रहकर करना होगा।

वृषभ राशि

आज आपकी दान-धर्म के कार्यों में काफी रुचि रहेगी। आप किसी पैतृक संपत्ति को लेकर भी परेशान रहेंगे। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, लेकिन आप अपने धन की स्थिति को देखकर ही धन लगाएं। बिजनेस आपका पहले से बेहतर चलेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपको काफी मुश्किलें आएंगी।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। छोटे बच्चों के साथ आपको कुछ समय बताने का मौका मिलेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके काम पूरे होंगे। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने पिताजी की किसी बात का बुरा मान सकते हैं। बिजनेस में फेरबदल करने से आपका कोई काम बिगड़ सकता है।

कर्क राशि

आज आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी। काम को लेकर आपको अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आपको काम करने में भी खूब मजा आएगा। आप जल्दबाजी में कोई डिसीजन लेकर कोई गड़बड़ी कर सकते हैं और आप अपने किसी काम को लेकर किसी दूसरों पर डिपेंड न रहें। आपको कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी इन्कम को ध्यान में रखकर व्यय करें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। यदि कोई शारीरिक समस्या आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तो आप उसे दूर करने की पूरी कोशिश करें। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर पूरा ध्यान देना होगा।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए इन्कम को बढ़ाने वाला रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथियों की भावनाओं का सम्मान करें और उनसे कोई ऐसी बात ना बोले लगे, जो कि उन्हें बुरी लगे। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप कहीं घूमने-फिरने की प्लानिंग करेंगे। आपको काम को लेकर कोई सुझाव दे सकता हैं, जिस पर आप अमल अवश्य करें।

तुला राशि

आज आपके सभी काम समय से बनने से आपका मन काफी खुश रहेगा। व्यापार में भी कोई डील अटकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है, लेकिन किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे की गलतियां ना निकालें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके आपको वापस मिलने की संभावना है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि

आज आपको किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा। करियर को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी सोची समझी साजिशें आपके काम आएंगे। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे दोनों को एक दूसरे के मन में चल रही बातों का भी जानने का मौका मिलेगा।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी इन्कम भी पहले से बेहतर रहेगी। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे, लेकिन आपको पढ़ाई लिखाई के लिए समय निकालने की आवश्यकता है।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी। आपके जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। पारिवारिक मामलों को भी आप मिल बैठकर निपटाएंगे। बिजनेस में आपको कुछ समस्याएं आने वाले समय में आपकी थोड़ी टेंशन को दे सकते हैं। यदि आप कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो वहां अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आप काम को लेकर कुछ नयी कोशिश करेंगे। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। शेयर मार्केट या लॉटरी आदि में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी प्रकार का कोई जोखिम लेने से बचना होगा, क्योंकि इससे बाद में आपको नुकसान अवश्य होगा।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए इन्कम के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला भी समाप्त होता दिख रहा है। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं। परिवार में किसी किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।

Other Latest News

Leave a Comment