अमेठी: घर में युवक को सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर; मृत सांप को साथ लेकर पहुंचा पीड़ित

अमेठी: घर में मौजूद एक युवक सर्पदंश का शिकार हो गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक अमेठी जनपद के मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे ठाकुर राम तिवारी गांव का निवासी बताया जा रहा है। युवक को घर में किसी विषैले सांप ने डस लिया था। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया।

दिलचस्प बात यह रही कि युवक और उसके परिजन उस सांप को मारकर अपने साथ जिला अस्पताल भी ले गए, ताकि चिकित्सकों को सांप की पहचान कर उपचार में सुविधा मिल सके। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में युवक को भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक की हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

Other Latest News

Leave a Comment