इंदौर में युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या जेल रोड स्थित विजय भांग घोटा के सामने हुई है। मोनू की हत्या जिन बदमाशों ने की थी, वह उनके घर के आसपास ही रहते थे। हत्या के बाद मोनू के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है।

जेल रोड स्थित उषा फाटक के रहने वाले मोनू कल्याणे की आज सुबह भगवा वाहन रैली थी, जिसके लिए वह देर रात तक बैनर-पोस्टर लगवा रहे थे। उस दौरान दो युवक बाइक पर मोनू के पास आए और किसी का नंबर मांग लिया। मोनू ने जैसे ही अपना मोबाइल निकाला तो बदमाशों ने पिस्टल निकाल कर मोनू की छाती पर गोली मार दी और भाग निकले। बैनर लगवा रहे अन्य व्यक्ति ने उनके हाथ में रखी वस्तु फेंक दी तो बदमाशों ने उस पर भी फायर किये और भाग निकले। मौके पर करीब 3 से 4 फायर हुए हैं। बताया जा रहा है अर्जुन पथरोड़ और पीयूष पथरोड़ ने घटना को अंजाम दिया है। मोनू को गोली लगने के बाद उसका दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related posts

पलामू : मलय डैम बना आकर्षण का केंद्र, दिनेश मोहक यादव का नया गाना “मलय डेम आना” मचा रहा धूम

रायबरेली : निर्दोष फंसना नहीं चाहिए और दोषी किसी कीमत पर बचना नहीं चाहिए” : राजीव सिंह

रायबरेली : रेलवे ट्रैक पर युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से हड़कंप