धनबाद आगमन के क्रम में आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश कुमार महतो जी का बोकारो जिले में भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष अशोक महतो द्वारा किया गया।
तलगोरिया मोड़ पर आयोजित इस स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। स्वागतकर्ताओं में अश्विनी महतो, राजेश महतो, संतोष महतो, अनिल झा, बबलू महतो, अर्जुन महतो, बीरेन्द्र, हरिसु शर्मा सिंह, मिथिलेश महतो, सुसेन राजवार, ज्योति महतो, नवीन महतो, नवीन सिंह, देव, राजेश, दिनेश महतो सहित सैकड़ों आजसू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और पूरे क्षेत्र में एक राजनीतिक ऊर्जा का संचार हुआ।