Guru Purnima 2026: गुरु-शिष्य परंपरा की जीवंत झलक, विधायक रामेश्वर शर्मा ने विद्यार्थियों को दिए संस्कारों के सूत्र

Bhopal: गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) पखवाड़े के समापन अवसर पर बर्राई स्थित सांदीपनि विद्यालय में आयोजित समारोह में क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि गुरु केवल शिक्षा नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा और संस्कार भी प्रदान करते हैं। भारतीय संस्कृति की गुरु-शिष्य परंपरा दुनिया के लिए प्रेरणा है और इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

समारोह में पार्षद वीरेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष तेज सिंह पटेल, जितेंद्र मीणा तथा एडीपीसी अरुण विजयवर्गीय विशेष रूप से मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर भारतीय संस्कृति और संस्कारों की मनमोहक झलक पेश की। प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों की खूब तालियां बटोरीं।

समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, उनके अभिभावक तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।

Other Latest News

Leave a Comment