International Workers Day 2026 : कार्मेल उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (International Workers Day) बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में कार्यरत सभी सहायक कर्मचारियों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा एवं स्वागत भाषण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने प्रभावशाली नृत्य, भाषण एवं लघु नाटकों के माध्यम से श्रमिकों के महत्व को उजागर किया तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या, सिस्टर प्रेमलता लॉरेंस ए.सी. ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा, “श्रमिक किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति होते हैं। उनके अथक परिश्रम के बिना विकास की कल्पना अधूरी है।”
उन्होंने विद्यार्थियों को श्रमिकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता बनाए रखने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय के सहायक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिससे पूरे वातावरण में सम्मान और कृतज्ञता का भाव और भी प्रबल हो उठा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।










