Raksha Bandhan 2026: कार्मेल उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल के शिक्षाओं एवं छात्रों ने CISF जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन

Raksha Bandhan 2026: बोकारो थर्मल में अनोखे अंदाज में मनाया गया रक्षाबंधन, छात्राओं ने जवानों को राखी बांधकर जताया सम्मान; मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन कार्मेल उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल के विद्यार्थियों ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों के साथ भावपूर्ण एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने CISF जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यार्थियों ने जवानों को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। जवानों ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

असिस्टेंट कमांडेंट अरुण कुमार गिरी ने रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर विद्यालय की छात्राओं से राखी बंधवाकर विद्यालय के प्रति अपनी कृतज्ञता एवं आत्मीयता व्यक्त की। उन्होंने इस पावन अवसर पर विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि CISF के जवान देश की महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं सार्वजनिक संस्थानों की सुरक्षा में दिन-रात अपना कर्तव्य निभाते हैं। त्योहारों के अवसर पर भी वे अपने घर परिवार से दूर रहकर राष्ट्र की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे वीर जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाना विद्यार्थियों के लिए गर्व और भावुकता का क्षण रहा।

विद्यालय परिवार की ओर प्रबंधक सह सचिव सिस्टर मेवीस मास्कुलन ए सी तथा प्रधानाचार्या सिस्टर प्रेमलता लॉरेंस ए सी ने जवानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि देश की सुरक्षा में तैनात जवानों का त्याग, अनुशासन और समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है। रक्षाबंधन का यह आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सम्मान, भाईचारे और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला रहा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं CISF जवानों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में “देश की सुरक्षा करने वाले वीर जवानों को नमन” की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

Other Latest News

Leave a Comment