मथुरा: अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 14 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए 14 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में ध्वस्तीकरण किया। पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई उपाध्यक्ष एन लक्ष्मी के निर्देश पर की गई।

अहिल्यागंज खदर स्थित श्री कांशीराम शहरी आवास योजना क्षेत्र में 4 हजार वर्गमीटर भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जबकि अन्य पक्षों द्वारा 10 हजार वर्गमीटर में अवैध प्लॉटिंग की गई थी।

25 मार्च को नोटिस और आदेश जारी होने के बाद भी निर्माण नहीं हटाए गए, जिसके बाद 17 अप्रैल को बुलडोजर कार्रवाई की गई।

प्राधिकरण ने साफ कहा है कि शहर में अवैध निर्माण और कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Other Latest News

Leave a Comment