दक्षिण चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी खुनमिंग एक बार फिर दक्षिण एशिया के बड़े व्यापारिक और सांस्कृतिक आयोजन का केंद्र बनने जा रही है। 11 से 16 जून, 2026 तक यहां 10वां चीन-दक्षिण एशिया एक्सपो आयोजित हो रहा है। त्येनछी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र में हो रहे इस आयोजन में दक्षिण एशिया के कई देश एक साथ दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, दक्षिण एशियाई देशों के बीच यह मंच चीन और भारत दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां होने वाली मुलाकातें, व्यापारिक चर्चाएं और समझौता ज्ञापन आगे चलकर क्षेत्रीय एकता और सहयोग की मजबूत नींव रखते हैं। यही वजह है कि इस एक्सपो को केवल व्यापारिक आयोजन नहीं, बल्कि कूटनीतिक और सांस्कृतिक संवाद के बड़े मंच के रूप में भी देखा जाता है।

इसी कड़ी में इस पूरे एक्सपो में भारत का मंडप एक खास आकर्षण बनकर उभर रहा है। यह केवल व्यापार करने की जगह नहीं है, बल्कि चीन में बसे ‘मिनी-इंडिया’ जैसा अनुभव दे रहा है। यहां भारतीय कपड़े, मसाले, चाय, आभूषण, हस्तशिल्प और आयुर्वेदिक उत्पाद लोगों को भारत की जीवंत झलक दिखा रहे हैं।










