बेटियों ने रचा इतिहास : सेंट जेवियर्स की गूंज अब राष्ट्रीय स्तर तक

हरदोई बेटियां आज हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं, कभी शिक्षा, कभी विज्ञान, कभी सेना तो कभी खेल का मैदान। हौसले बुलंद हों तो सपनों की उड़ान किसी पंख की मोहताज़ नहीं होती। यही साबित कर दिखाया है हरदोई जिले के पिहानी कस्बे के सेंट जेवियर्स स्कूल की बेटियों ने, जिन्होंने पावरलिफ्टिंग, डेडलिफ्ट और बेंचप्रेस जैसी ताक़त के खेल में ऐसा धमाका किया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता से सीधा राष्ट्रीय स्तर का टिकट हासिल कर लिया।

47 किग्रा वर्ग में अभिलाषा सिंह ने रजत और सिमरन कौर ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 52 किग्रा में ऐशमन कौर ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम ऊंचा किया। 57 किग्रा वर्ग में ताक़त और जुनून की मिसाल बनीं जुहा खान ने स्वर्ण पदक जीतकर न सिर्फ़ सबका दिल जीता बल्कि पूरे स्कूल, प्रदेश और देश की शान बन गईं। इसी वर्ग में जसलीन कौर ने भी रजत पदक हासिल कर स्कूल को गौरवान्वित किया। वहीं 69 किग्रा वर्ग में वैष्णवी सिंह ने कांस्य पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई।

इस पूरी उपलब्धि में सबसे चमकता हुआ नाम है जुहा खान का। हरदोई जिले के पिहानी की रहने वाली जुहा खान ने पूरे प्रदेश में पिहानी का नाम रौशन कर दिया…मैदान में उतरते ही जुहा खान का आत्मविश्वास और दमखम देखने लायक था। हर लिफ्ट के साथ उन्होंने यह साबित किया कि बेटियां किसी भी मायने में पीछे नहीं।

इस मौके पर जुहा खान ने कहा— “ये मेडल मेरी मेहनत और मेरे माता-पिता के भरोसे की कमाई है। जुहा खान का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बेटियों का हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रहे हैं। यही वजह है कि बेटियां प्रदेश का नाम हर प्लेटफार्म पर रौशन कर रही हैं। जुहा खान ने कहा- अब मेरा सपना है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी गोल्ड जीतकर अपने स्कूल, प्रदेश और देश का नाम रोशन करना है। जिसके लिए वो पसीना बहा रही।विद्यालय अध्यक्ष नारायण चटर्जी, प्रबंधक राकेश पाल, निदेशिका मौसमी चटर्जी और प्रधानाचार्य मनीष श्रीवास्तव ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर जीत की शुभकामनाएं।

Other Latest News

Leave a Comment