बोकारो थर्मल : बीटीपीएस (BTPS) स्थित डॉ. बी.आर. अम्बेडकर पार्क में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और गरिमामय वातावरण में मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत बीटीपीएस (BTPS) के एचओपी सुशील कुमार अरजरिया, ए.ए. कुजुर एवं मनीष कुमार चौधरी ने डॉ. अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष एवं उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को समानता, शिक्षा और एकता के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के पूर्व 13 अप्रैल की संध्या को ऑफिसर क्लब में डीवीसी ईडीसीएल बीटीपीएस (BTPS) इकाई एवं प्रबंधन के सौजन्य से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला, प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कार्मेल स्कूल (अंग्रेजी) ने प्रथम, कार्मेल हाई स्कूल ने द्वितीय तथा डीवीसी हाई स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं मुख्य कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य ने माहौल को अत्यंत आकर्षक बना दिया और उपस्थित सैकड़ों दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को परियोजना प्रधान एवं महाप्रबंधक द्वारा पुरस्कार, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ. संगीता रानी, अंजू बोईपोई, तनीषा सिल्वी, शिक्षक शशिरंजन, शिक्षिका सोमा बसु, राहुल उरांव, शिक्षिका सारिका रानी सहित डीवीसी ईडीसीएल के राहुल देव कश्यप, संजय कुमार, बी.एन. प्रसाद, संजय बरजो, रामलाल पासवान, रवि भूषण चक्रवर्ती, धुर्वा मांझी, सुधीर हेंब्रम, सुभाष चंद्र रजवार एवं रति मजुमदार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मंच संचालन सारिका रानी एवं रमेश द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सचिन कुमार बादोलकर ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि डॉ. अम्बेडकर के समावेशी समाज और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।










