चंदौसी के व्यापार मंडल की प्रदेश कार्य समिति की बैठक इटावा में हुई संपन्न

चंदौसी: इटावा में आयोजित व्यापार मंडल की प्रदेश कार्य समिति की बैठक ने प्रदेश भर के व्यापारियों को एक साझा मंच प्रदान किया। चंदौसी सहित कई जिलों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की उपलब्धियों और समस्याओं को मजबूती से रखा। बैठक का माहौल गंभीर चर्चा और सकारात्मक सुझावों से भरा रहा, जहां व्यापारिक हितों को लेकर खुलकर विचार-विमर्श हुआ।

वही बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में 63 जिलों के व्यापारी प्रतिनिधि शामिल हुए उन्होंने खुले मन से कहा कि मिलावट और जमाखोरी करने वाला व्यक्ति कभी व्यापारी नहीं हो सकता है।

इसी के साथ कहा कि संगठन प्रदेश सरकार का आभारी हैं जिन्होंने कोई भी नया कार्य करने वाले व्यापारी के लिए विभिन्न विभागों की एन ओ सी या लाइसेंस आदि के लिए निवेश मित्र पोर्टल की शुरुआत की इसके अलावा खाद्य लाइसेंस को लेकर व्यापारी के उत्पीड़न की शिकायतों के बाद प्रदेश सरकार ने खाद्य लाइसेंस को 10 वर्षों के नवीनीकरण का नियम लागू कर दिया है।

जो सराहनीय है उन्होंने कहा कि सर्वे छापे सैंपलिंग बाट माप विभाग की कार्रवाई के लिए हर जिले में जिलाधिकारी की लिखित अनुमति अनिवार्य हो इसके लिए संगठन जल्द से जल्द प्रयास करेगा साथ ही यदि बिना अनुमति के कोई विभाग का अधिकारी या कर्मचारी बाजार में व्यापारियों का उत्पीड़न करने उतरेगी तो व्यापार मंडल इसका खुलकर विरोध करेगा।

प्रदेश कार्य समिति की बैठक में नव वर्ष संवत 2082 को अपने जिले में उत्कर्ष तरीके से लागू करने के लिए चंदौसी जनपद संभल की टीम को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जनपद संभल से जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश वाष्र्णेय चंदौसी नगर अध्यक्ष सुशील अग्रवाल सोनू यादव आदि व्यापारी शामिल हुए।

Other Latest News

Leave a Comment