जेपीएस स्कूल : रायबरेली शहर के राना नगर स्थित विद्यालय के बच्चों ने 100% परीक्षाफल लाकर नाम रोशन किया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में जेपीएस स्कूल (JPS School) के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय के कुल 46 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया, जिनका परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा।
परिणामों में शानवी पटेल ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अर्पिता सिंह ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान और अनन्या पांडे ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित कर उत्कृष्ट श्रेणी में अपनी जगह बनाई।

विद्यालय की प्रधानाचार्या मीना सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो सका है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भी छात्रों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।










