मिल एरिया थाने में लक्ष्मी सिंह बनी एक दिन की थाना अध्यक्ष

रायबरेली : उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी 'मिशन शक्ति' अभियान के पांचवें चरण के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक अनूठी पहल की गई। यहां एक दिन की थाना अध्यक्ष बनी लक्ष्मी सिंह ने पीड़ितों की समस्याओं को सुना और निरीक्षण कर बाइक सवारो को जागरूक किया। बताते चलो कि सोमवार को एस

Sep 29, 2025 - 14:51
Updated: 10 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-09-29-at-6.15.58-PM.jpeg

रायबरेली : उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी 'मिशन शक्ति' अभियान के पांचवें चरण के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक अनूठी पहल की गई। यहां एक दिन की थाना अध्यक्ष बनी लक्ष्मी सिंह ने पीड़ितों की समस्याओं को सुना और निरीक्षण कर बाइक सवारो को जागरूक किया।

बताते चलो कि सोमवार को एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देश में अमांवा ब्लॉक के निजी स्कूल की कक्षा 10 की मेधावी छात्रा लक्ष्मी सिंह को एक दिन के लिए मिल एरिया थाना का अध्यक्ष बनाया गया। छात्रा लक्ष्मी सिंह एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। थाने पहुंचते ही उन्हें थाना अध्यक्ष की वर्दी और बैज पहनाया गया। थाने के थानाध्यक्ष अजय राय और स्टाफ ने उनका स्वागत किया और उन्हें थाने की कार्यप्रणाली से परिचित कराया। लक्ष्मी ने सबसे पहले थाने के मुख्य कक्ष में बैठकर आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जिनमें महिलाएं और स्थानीय निवासी शामिल थे, सभी ने अपनी फरियादें रखीं। लक्ष्मी ने ध्यानपूर्वक हर शिकायत सुनी, संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, एक फरियादी महिला ने घरेलू विवाद की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर लक्ष्मी ने तुरंत मध्यस्थता की और दोनों पक्षों को सुलह समझौते के लिए बुलाया। इसके बाद लक्ष्मी ने पूरे थाने का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के विभिन्न विभागों जैसे रिकॉर्ड रूम, लॉक-अप, हथियार भंडारण कक्ष और स्टाफ क्वार्टर का दौरा किया। थाने के स्टाफ ने बताया कि लक्ष्मी के सुझावों से थाने की कार्यक्षमता में और सुधार होगा। लक्ष्मी ने अधिकारियों से बातचीत में महिलाओं से जुड़े अपराधों, जैसे दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा, पर त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

निरीक्षण के बाद लक्ष्मी ने थाने के बाहर चेकिंग अभियान का नेतृत्व किया। सड़क पर फर्राटा भरते बाइक सवारों को रोका, जिनमें से कई बिना हेलमेट के थे। उन्होंने इन युवाओं को न केवल यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत दी, बल्कि अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। मीडिया से बातचीत करते हुए लक्ष्मी सिंह ने कहा यह मेरे लिए एक सपने जैसा अनुभव रहा। थाना अध्यक्ष बनकर मैंने जाना कि पुलिस का काम कितना चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User