Raebareli: 20 अगस्त को अमावां ब्लॉक में स्वा पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की 7 वीं पुण्यतिथि में लगेगा कैंप

ग्रामीणों को एक ही जगह मिलेंगी कई योजनाओं की सुविधाएं - अदिति सिंह

Raebareli: बुधवार को सदर विधायक अदिति सिंह ने सारस होटल में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि उनके पिता स्वर्गीय पूर्व विधायक जिन्हें जिले में रॉबिन हुड और बाहुबली के नाम से जाना जाता है, जिनकी 7वीं में पुण्यतिथि अमावां ब्लाक में आयोजित होगी, जिसमे ग्रामीण क्षेत्र के पात्र परिवारों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 20 अगस्त को अमावां ब्लॉक परिसर में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहकर ग्रामीणों के आवेदन प्राप्त करेंगे और योजनाओं से संबंधित समस्याओं का निस्तारण करेंगे।

कैंप में समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। निराश्रित एवं विधवा महिलाओं को पेंशन से संबंधित सेवाएं भी दी जाएंगी। दिव्यांगजन कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांग पेंशन योजना तथा दिव्यांगजनों को उपकरण उपलब्ध कराने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न रोगों की जांच, आवश्यक उपचार, नेत्र परीक्षण,क्षय रोग की जांच तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

खाद्य एवं रसद विभाग राशन कार्ड से वंचित पात्र परिवारों के ऑनलाइन आवेदन और राशन कार्ड से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। कृषि विभाग द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य विभागीय योजनाओं में आवेदन की जानकारी दी जाएगी। विद्युत विभाग अनियमित बिजली बिलों के निस्तारण तथा कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं का समाधान करेगा। पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन, जल निगम द्वारा पेयजल एवं हर घर नल से जल योजना से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण तथा ग्राम्य विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण और मनरेगा संबंधी जानकारी व आवेदन की सुविधा दी जाएगी।

पंचायती राज विभाग की ओर से व्यक्तिगत शौचालय,ठोस एवं द्रव अपशिष्ट प्रबंधन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बाल विकास विभाग में तीन से छह वर्ष तक के बच्चों का पंजीकरण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का योजनाओं में पंजीकरण तथा अन्न प्राशन आदि कार्यक्रम होंगे। शिक्षा विभाग द्वारा‘स्कूल चलो अभियान’के तहत पंजीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा लघु सिंचाई विभाग में नि:शुल्क बोरिंग एवं डीजल पंपसेट के लिए आवेदन, जबकि श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का पंजीकरण और शासकीय योजनाओं में आवेदन कराया जाएगा। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे कैंप में पहुंचकर संबंधित विभाग की योजनाओं की जानकारी लें और पात्रता के अनुसार आवेदन कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Other Latest News

Leave a Comment