Raebareli : पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के जन्म दिवस पर बुजुर्गों की सेवा एवं ठंड से बचाव के लिए उनके प्रशंसकों ने श्रद्धा आश्रम पहुंचकर वहां मौजूद वृद्ध जनों को कंबल एवं मिठाई वितरित की गई। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में बुजुर्गों की सेवा भाव से किए गए कार्य में कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे।
वृद्ध आश्रम पहुंचे लोगों ने बताया कि आज पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का जन्म दिवस एवं नव वर्ष होने के चलते बुजुर्गों गरीबों एवं असहायों की सेवा के उद्देश्य से वृद्ध आश्रम में उपस्थित 51 वृद्ध जनों को कंबल मिठाई आज विपरीत किया गया है।


इस अवसर पर प्रतिमा मौर्य, रघुवीर सिंह, निरंजन सिंह, अजीत श्रीवास्तव, मोहम्मद जसीम, प्रमाणिनी शुक्ला, नेहा सिंह, अनुराग सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।










