Raebareli : विदेश में नौकरी के नाम पर सैकड़ों पीड़ितों से करोड़ों की ठगी, एसपी से की शिकायत

Raebareli : लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर संगठित ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसको लेकर दर्जन भर पीड़ितों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की शिकायत किया है और कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि थाना क्षेत्र के कस्बे में चल रहे बैसवारा टूर एंड ट्रेवल्स नामक कंपनी के संचालक पर सैकड़ो लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की जाने का मामला सामने आया है। यहां एसपी ऑफिस पहुंचे ऊँचाहार क्षेत्र के निवासी सूर्यपाल यादव सहित कई पीड़ितों ने एसपी रायबरेली को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि लालगंज क्षेत्र में स्थित न्यू बैसवारा टूर एंड ट्रेवल्स नामक फर्म के संचालकों ने अजरबैजान और रूस में नौकरी का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये की ठगी की है। आरोपियों पर कई लोगों से कुल एक से डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की रकम वसूलने का गंभीर आरोप लगा है।

पीड़ित सूरज सोनकर ने बताया कि ट्रेवल एजेंसी से जुड़े रोहित सिंह, किशन मिश्रा और अन्य लोगों ने उन्हें विदेश में अच्छी सैलरी वाली नौकरी दिलाने का लालच दिया। पहले ऑनलाइन माध्यम से 40 हजार रुपये लिए गए, फिर नकद 50 हजार रुपये और वसूल किए गए। इसके बदले में फर्जी वीजा और हवाई टिकट प्रदान किए गए। जब पीड़ित ने दस्तावेजों की जांच कराई तो पता चला कि वीजा और टिकट दोनों पूरी तरह फर्जी हैं। नौकरी का कोई अता-पता नहीं चला और आरोपी फरार हो गए, पिछले 15 दिनों से यह बंद पड़ा है। मकान मालिक मोनू यादव की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है, क्योंकि वे आरोपियों को जगह उपलब्ध कराने में शामिल थे।

पीड़ितों का कहना है कि इसी तरह कई अन्य युवकों को भी ठगी का शिकार बनाया गया है। जिससे कुल ठगी की रकम करोड़ों में पहुंच चुकी है। पीड़ितों ने थाना लालगंज में सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर मजबूरन एसपी कार्यालय का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, ठगी और आपराधिक साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अरविंद कुमार पीड़ित हमने मेहनत की कमाई लगा दी, विदेश जाने का सपना दिखाया गया लेकिन सब फर्जी निकला। आरोपी फरार हैं, पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करे ताकि हमें न्याय मिले।

Other Latest News

Leave a Comment