Rajasthan Weather Update : राजस्थान में सर्दी का सितम: सीकर 7 डिग्री पर कांपा, 12 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़का

Rajasthan Weather Update : उत्तर भारत की सर्द हवाओं ने राजस्थान में ठंड का असर तेज कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को तीखी सर्दी का अहसास होने लगा है। राज्य के 12 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जबकि सीकर 7 डिग्री

Nov 09, 2025 - 10:16
Updated: 8 months ago
0 0
Rajasthan-Weather-Update.webp
Rajasthan Weather Update : उत्तर भारत की सर्द हवाओं ने राजस्थान में ठंड का असर तेज कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को तीखी सर्दी का अहसास होने लगा है। राज्य के 12 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जबकि सीकर 7 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अलवर, उदयपुर और झुंझुनूं में इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। वहीं, बारां और करौली में पहली बार पारा 10 डिग्री के नीचे लुढ़का। उत्तरी हवाओं का सबसे ज्यादा प्रभाव शेखावाटी और आसपास के इलाकों में देखने को मिल रहा है, जहां तापमान सामान्य से 3 से 9 डिग्री तक नीचे आ गया है।

शेखावाटी में सर्दी का सबसे ज्यादा असर

शेखावाटी क्षेत्र ठंड की चपेट में है। सीकर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.1 डिग्री कम है। फतेहपुर में पारा 7.4 डिग्री और दौसा में 7.7 डिग्री रहा। अजमेर में भी तापमान सामान्य से 9.2 डिग्री नीचे गिरकर 8.1 डिग्री पर पहुंच गया। इसी तरह, अलवर में 8.5 डिग्री, सिरोही में 8.1 डिग्री, उदयपुर में 9.5 डिग्री और करौली में 9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

दिन में धूप से राहत, रातें हुईं सर्द

हालांकि दिन के समय आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल रही है। इससे अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। बाड़मेर 33.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री, जालोर में 31.8 डिग्री और सिरोही में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 29 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले एक सप्ताह का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का असर और बढ़ सकता है। दिन में धूप खिलने से राहत मिलती रहेगी, पर रातें और सुबहें सर्द होंगी। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User