Bahraich Kanwar Yatra 2026: बहराइच पुलिस ने पुष्प वर्षा कर किया कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र

Bahraich Kanwar Yatra में बहराइच के कैसरगंज में पुलिस ने कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालु बोल बम के जयघोष के साथ रवाना हुए।

Bahraich Kanwar Yatra: श्रावण मास की पहली सोमवारी के अवसर पर बहराइच जिले के कैसरगंज क्षेत्र में रविवार को भक्ति, उत्साह और अनुशासन का अनूठा दृश्य देखने को मिला। ग्राम चक पिहानी से निकली कांवड़ यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, पूरे क्षेत्र में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं के चेहरे पर भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था साफ दिखाई दे रही थी। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी श्रद्धालुओं के स्वागत और दर्शन के लिए मार्ग पर मौजूद रहे।

हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद आगे बढ़ी यात्रा

कांवड़ यात्रियों का जत्था सबसे पहले कैसरगंज क्षेत्र स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचा। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और बजरंगबली के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के जयकारों के साथ अपनी यात्रा को आगे बढ़ाया। मंदिर परिसर में भक्तों की मौजूदगी से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

कोतवाली के सामने पुलिस ने पेश की सम्मान की मिसाल

कांवड़ यात्रा जब कैसरगंज कोतवाली के सामने पहुंची तो पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं का विशेष सम्मान किया। क्षेत्राधिकारी डी.के. श्रीवास्तव, थानााध्यक्ष राजकुमार पांडेय और पुलिस टीम ने कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए उनकी सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की। पुलिस के इस सम्मानपूर्ण व्यवहार की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।

सुरक्षा व्यवस्था रही पूरी तरह चाक-चौबंद

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित रखा गया ताकि आम लोगों और कांवड़ियों दोनों को परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस कर्मी लगातार यात्रा के साथ मौजूद रहे।

‘बोल बम’ के जयघोष के साथ बासानी के लिए हुए रवाना

पुष्प वर्षा और स्वागत कार्यक्रम के बाद कांवड़ यात्रियों का जत्था “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ जरवल रोड की ओर स्थित बासानी के लिए रवाना हो गया। श्रद्धालुओं का उत्साह पूरे रास्ते देखने लायक था। शिवभक्ति में डूबे कांवड़ियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ अपनी यात्रा जारी रखी।

Other Latest News

Leave a Comment