कला का महत्व उसके भाव में है, न कि कलाकार की जाति या पहचान : राकेश टिकैत

रामलीला कार्यक्रम में पहुंचे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत का मंच से दिए बड़ा संदेश, वीडियो वायरल

बागपत में रामलीला मंचन के दौरान भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत बागपत के टटीरी कस्बे में पहुंचे और मंच से बड़ा संदेश दिया। राकेश टिकैत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अग्रवाल मंडी टटीरी में रामलीला कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे टिकैत ने कहा कि, कला को कभी भी जातियों या धर्मों से नहीं बांधा जा सकता। “उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इंडोनेशिया जैसे मुस्लिम देश में भी रामलीला का मंचन होता है, और वहां कलाकार मुस्लिम समुदाय से आते हैं।

टिकैत ने साफ शब्दों में कहा—कला का महत्व उसके भाव में है, न कि कलाकार की जाति या पहचान में। हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए।यही नहीं, उन्होंने भूख और युद्ध पर भी अपनी बात रखी।

टिकैत ने कहा कि—”हमारे इंटरनेशनल संगठन ने इसलिए पूरी दुनिया में फूड सिक्योरिटी एक्ट लागू कराया है, ताकि किसी भी देश में भूख को युद्ध या राजनीति का हथियार न बनाया जा सके। रामलीला के मंच से दिया गया टिकैत का यह संदेश अब चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएँ भी दे रहे हैं।

Other Latest News

Leave a Comment