Vicky-Katrina Became Parents: बॉलीवुड (Bollywood) के सबसे प्यारे कपल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। लंबे वक्त से जिस पल का फैंस को इंतजार था, वो आखिरकार आ ही गया। 7 नवंबर 2025 को यह स्टार कपल माता-पिता बन गया है। सोशल मीडिया पर इस खबर के फैलते ही हर तरफ बधाइयों की लहर दौड़ पड़ी। विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपने बेटे के जन्म की खुशी साझा की, जिसे पढ़कर फैंस भी झूम उठे। आइए जानते हैं, विक्की-कैटरीना (Vicky-Katrina) के इस नन्हे मेहमान के आने पर कैसे उमड़ा जश्न और क्या कहा बॉलीवुड सेलेब्स ने।
“हमारा खुशियों का खिलौना आ गया”/Vicky-Katrina Became Parents
7 नवंबर को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ (Vicky Kaushal And Katrina Kaif) माता-पिता बन गए। इस खुशी की जानकारी विक्की ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा, “हमारी खुशियों का खिलौना इस दुनिया में आ चुका है। हम खुद को बेहद ब्लेस्ड महसूस कर रहे हैं।” इस संदेश के साथ उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया और बेटे के आने को अपने जीवन का सबसे सुंदर पल बताया। पोस्ट के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने कमेंट सेक्शन को दिल और दुआओं से भर दिया। हर कोई इस कपल को शुभकामनाएं दे रहा है, जिसने हमेशा अपनी सादगी और प्यार से सबका दिल जीता है।

बॉलीवुड से मिली बधाइयों की बारिश
विक्की (Vicky Kaushal) और कैटरीना (Katrina Kaif) को न केवल फैंस, बल्कि इंडस्ट्री के दोस्तों से भी ढेरों शुभकामनाएं मिलीं। मनीष पॉल (Manish Paul) ने लिखा, “पूरे परिवार को और खासकर तुम दोनों को बेबी के आने की बहुत-बहुत बधाई।” रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने लिखा, “लव एंड ब्लेसिंग्स टू द फैमिली।” वहीं अर्जुन कपूर और हुमा कुरैशी ने रेड हार्ट इमोजी से अपनी खुशी जाहिर की। सोशल मीडिया पर हर तरफ इस कपल के लिए प्यार और शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। ये वही जोड़ी है जिसने अपनी शादी से लेकर हर छोटे पल तक फैन्स के दिलों में खास जगह बनाई, और अब पैरेंटहुड की इस नई यात्रा में सबकी नजरें इन्हीं पर टिकी हैं।
फैन्स में खुशी की लहर, अब इंतजार पहली झलक का
विक्की-कैटरीना (Vicky Katrina) के बेटे के जन्म की खबर से सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल है। फैंस ने इसे “सेलिब्रेशन मोमेंट” बना दिया है। कटरीना को मां के रूप में देखने की चाहत अब हकीकत बन गई है, वहीं विक्की की मुस्कान पिता बनने की खुशी बयां कर रही है। हालांकि ऐसा लग रहा है कि यह जोड़ी अपने बेटे की पहली झलक फिलहाल साझा नहीं करेगी। हाल के वर्षों में कई स्टार कपल्स ने बच्चों का चेहरा तब तक नहीं दिखाया जब तक वे थोड़े बड़े न हो जाएं। यही वजह है कि अब फैंस बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब यह नन्हा स्टारकिड पहली बार सबके सामने आएगा।
दीपिका-रणवीर के बाद अब विक्की-कैटरीना पर निगाहें
हाल ही में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी बेटी दुआ पादुकोण (Dua Padukone) की झलक सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिससे फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई थी। अब वही उत्सुकता विक्की-कैटरीना को लेकर है। सभी यह जानने को बेताब हैं कि उनका बेटा किस पर गया है— मां कटरीना पर या पिता विक्की पर। भले ही कपल ने अभी तक अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन इतना तय है कि इस नन्हे राजकुमार के आने से बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस जोड़ी के घर खुशियों का नया अध्याय शुरू हो चुका है। फैंस और इंडस्ट्री दोनों ही अब इस “छोटे स्टार” की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं।









