गिरिडीह : बाल आयोग ने किया आंगनबाड़ी और कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण

स्वस्थ और शिक्षित होंगे बच्चे तो झारखंड बनेगा उन्नत : रुचि कुजूर

गिरिडीह जिला के दो दिवसीय दौरे में झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य रुचि कुजूर, आभा वीरेंद्र अकिंचन ने गांडेय प्रखंड के ग्राम मोहनडीह दो आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। सदस्य रुचि कुजूर और आभा वीरेंद्र ने आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में बच्चों को मिल रही सुविधाओं का समीक्षा किया। बच्चों की उपस्थिति बच्चों को मिल रहे भोजन, यूनिफॉर्म और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया, सदस्यों ने बनी हुई भोजन काश भी स्वाद और गुणवत्ता को परीक्षण किया। मोहनडीह के दोनों आंगनबाड़ी केंद्र में पीने का पानी और बिजली की समस्या देखी गई। इस विषय पर स्थानीय बी. डी. ओ. निषत अंजुम से बात कर जल्द से जल्द समस्या दूर करने के बाल आयोग के सदस्यों ने पहल किया। बी डी ओ ने भी आश्वासन दिया कि पानी और बिजली की समस्या तुरंत दूर किया जाएगा। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी जीतू कुमार महिला पर्यवेक्षिका किरण कुमारी आंगनबाड़ी की सहायिका, सेविका और ग्रामीण भी उपस्थित थे। बाल आयोग के सदस्यों ने स्थानीय ग्रामीणों से बात कर उनकी समस्याओं का भी जायजा लिया। तत्पश्चात कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गांडेय, गिरिडीह का निरीक्षण किया।

WhatsApp Image 2025 04 29 at 5.06.36 PM

बाल आयोग के सदस्य रुचि कुजूर और आभा वीरेंद्र ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्राओं से उनके पठन-पाठन संबंधित जानकारी लिया उनके पढ़ने की गुणवत्ता की जांच की, छात्राओं के कोर्स से संबंधित प्रश्न कर उनकी बौद्धिक क्षमता को देखने की कोशिश किया कस्तूरबा विद्यालय के कस्तूरबा विद्यालय के छात्रावास और भोजनालय भोजन व्यवस्था का निरीक्षण किया, बच्चों के भजन और छात्रावास में रहने सोने की व्यवस्था को और दुरुस्त करने का दिशा निर्देश दिया, विद्यालय के कार्यालय मे उपस्थिति पंजी सामग्री पंजी, शिक्षक डीटीपी इत्यादि का भी निरीक्षण किया, विद्यालय के क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल को भी अविलम्ब मरम्मत करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डीसीपीओ जीतू कुमार, महिला पर्यवेक्षिका किरण कुमारी, कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षक शिक्षिका गण उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment