डीवीसी, बीटीपीएस प्रबंधन द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर नुक्क्ड़ नाटक एवं चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बोकारो थर्मल के दामोदर घाटी निगम, बोकारो ताप विद्युत की ओर से बुधवार को स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर बोकारो थर्मल थाना के समीप नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक की प्रस्तुती हाई स्कूल बोकारो थर्मल के छात्र-छात्राओं द्वारा दर्शाया गया। इस अवसर पर बोताविके के वरीय महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद, उपमहाप्रबंधक (प्रशा.) बी जी होलकर, सहा. प्रबंधक (मा.सं.) एस. ए. अशरफ, रवि सिन्हा, धनंजय कुमार, रमेश कुमार, एस के तिवारी, शाहिद इकराम, भैरव महतो, सुकेश प्रजापति, खेदन रजक इत्यादि उपस्थित रहें। उप महाप्रबंधक (प्रशा.) ने बोकारो थर्मल वासियों से अपने क्षेत्र में साफ-सफाई रखने एवं कूड़ा कूड़ेदान में फेकने की अपील की।

WhatsApp Image 2024 05 22 at 8.47.08 PM

कार्यक्रम के अंत में वरीय महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद ने नुक्कड़ नाटक की तारीफ करते हुए लोगों से स्वच्छता पखवाड़ा को सफल बनाने हेतु सहयोग मांगा। इसके अलावा बोकारो क्लब में स्थानीय बच्चों के लिये संध्या में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत उपमहाप्रबंधक (प्रशा.) बी जी होलकर के आर्शीवचन के साथ हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में बच्चें उपस्थित रहें। इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से स्वच्छता अभियान के नोडल अधिकारी एस ए अशरफ, शाहिद इकराम, भैरव महतों, ए पी मेहता, शिवू सर आदि उपस्थित रहें।

Other Latest News

Leave a Comment