रांची : कांके विधायक सुरेश बैठा के आवासीय कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

आजसू नेता अभिषेक राज हेरेंज ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

रिपोर्ट : मोहन कुमार

कांके विधायक सुरेश बैठा के कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजर खान ने की। इस अवसर पर आजसू नेता सह पूर्व मुखिया अभिषेक राज हेरेंज ने अपने दर्जनों महिला पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अभिषेक राज ने कहा कि वे आजसू और झामुमो दोनों दलों में लंबे समय तक रहे हैं। बावजूद इसके विधायक सुरेश कुमार बैठा और प्रखंड अध्यक्ष संजर खान ने हमेशा उनकी मदद की है। राहुल गांधी की सोच और विचारधारा ने भी उनको काफी प्रभावित किया है।

WhatsApp Image 2025 07 07 at 2.03.52 PM

वहीं विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि अभिषेक राज हेरेंज जैसे युवाओं के पार्टी से जुड़ने से कांग्रेस पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान देती है। मौके पर ऐनुल हक अंसारी, रीता चौधरी, गौरीशंकर महतो, बिनोद कुमार साहू, अशोक महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Other Latest News

Leave a Comment