बुधवार को केबी कॉलेज बेरमो के जंतु शास्त्र विभाग एवं सी सी एल कथारा के द्वारा संयुक्त रूप से प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में जंतु शास्त्र सभागार में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। मौके पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा जैव विविधता का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना अनिवार्य है। विभागाध्यक्ष जंतु शास्त्र डा अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा जैव विविधता के लिए जल, जमीन, जंगल, जानवर, जन के संरक्षण पर जोर देने की जरुरत है। मानव प्रकृति के दोहन में लगा है जिससे पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है। सी सी एल कथारा सी एस आर पदाधिकारी चंदन कुमार ने कहा हमारे जीवन में जैव विविधता का विशेष महत्व है। जैव विविधता की समृद्धि हमें धरती पर रहने लायक बनाती है। डा प्रभाकर कुमार ने कहा प्रकृति प्रदत समस्त संसाधन अमूल्य हैं, इनका प्रबंधन हम सबका कर्तव्य है। युवाओं को बढ़कर आगे आना होगा एवं अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा। छात्र छात्राओं ने कहा पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए जैव विविधता संरक्षण अति आवश्यक है।

अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखे। सी सी एल कथारा सी एस आर पदाधिकारी चंदन कुमार ने छात्र छात्राओं की बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। छात्र छात्राओं ने तख्ती के माध्यम से अपने रुझान व्यक्त किए। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम तनीषा कुमारी, द्वितीय ट्विंकल कुमारी, तृतीय स्थान पर प्रज्ञा कुमारी रहे, पोस्टर में प्रथम तनीषा परवीन, द्वितीय सुमीत कुमार सिंह, तृतीय स्थान पर युवांशी कुमारी रहे, भाषण में प्रथम रिचा प्रजापति, द्वितीय स्थान पर सुलोचना कुमारी,तृतीय मिलन कुमार गुप्ता रहे। सभी विजेताओं प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान बनाने वाले छात्र छात्राओं को प्राचार्य एवम चंदन कुमार के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, सी एस आर पदाधिकारी सी सी एल कथारा चंदन कुमार, विभागाध्यक्ष जंतु शास्त्र विभाग डा अरुण कुमार रॉय महतो, एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार, डा आर पी पी सिंह, डा नीला पूर्णीमा तिर्की, डा साजन भारती डा मधुरा केरकेट्टा, प्रो संजय कुमार दास, मो साजिद, रवि यादविंदु, विक्रांत कुमार, बालेश्वर यादव, संजय कुमार, भगन घासी, दीपक कुमार राय, समेत जंतु शास्त्र विभाग के छात्र छात्राएं एवं एन एस एस के स्वयसेवकों की उपस्तिथि रही।