News Nation Bharat
झारखंडराज्य

गोमिया में दो अज्ञात शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

बेरमो अनुमंडल के गोमिया और आईईएल थाना क्षेत्र में अलग अलग दो अज्ञात शव बरामद किया गया है। एक व्यक्ति की मौत अज्ञात वाहन के चपेट में आने से हुई है, वहीं दूसरा शव कोनार नदी से बरामद किया गया है। ज्ञात हो कि गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के निकट रविवार की रात को एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। गोमिया थाना की पेट्रोलिंग पार्टी ने उसे तत्काल गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकिसकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल बोकारो भेज दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस उसकी पहचान के लिए जांच पड़ताल कर रही है। दूसरा शव सोमवार की अहले सुबह ससबेड़ा पंचायत के चिरुबदार स्थित कोनार नदी में झाड़ी में फंसा हुआ एक व्यक्ति का शव देखा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आईईएल थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बरामद किया। पानी में रहने के कारण शव फूल गया है। उसकी भी पहचान के लिए पुलिस लगी हुई है।

Related posts

कांग्रेसी नेता रणविजय सिंह ने फुसरो मे लोकसभा प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान

Manisha Kumari

दुर्गा मंडप ढलाई का शुभारंभ पंचायत मुखिया प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव ने नारियल फोड़ कर की

News Desk

विजयीपुर में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ मतदान, तपती धूप और गर्मी की वजह से मतदाताओं की संख्या में कमी

News Desk

Leave a Comment