जोहर पार्टी के बैनर तले केंद्रीय सचिव मनोज महली के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जैना मोड में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष कुशवाहा कुमार विजय महतो को बुके देखकर तथा फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया। केंद्रीय अध्यक्ष के रांची से गिरिडीह जाने के क्रम में जैना मोड मे रुके और पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान अपने केंद्रीय अध्यक्ष से मिलने पर कार्यकर्ताओं में काफी जोश था और ऊर्जा से भरपूर युवा कार्यकर्ता अपने नेता का स्वागत किया।
केंद्रीय अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए अपनी पार्टी को लेकर आने वाले विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने की बात कही है। उन्होंने खुद हटिया से तो बोकारो से मनोज महली को उम्मीदवार बनाकर उतारने की घोषणा भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में जितनी भी राष्ट्रीय पार्टियां है। वह यहां के लोगों की नीति और सिद्धांत के लिए काम नहीं करती इसलिए हमें आना पड़ा और जोहर पार्टी का निर्माण किया। जिसका मतलब ही है नमस्कार और स्वागत हमारी पार्टी शिक्षित और अशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार की दिशा में जोड़ना। हमारी पहली प्राथमिकता होगी इसके अलावा बोकारो जैसे जिले में विस्थापितों की समस्या बहुत बड़ी समस्या है। जिसके लिए जनता हमें मौका देती है तो निश्चित तौर पर विधानसभा में आवाज उठाकर उसकी समस्याओं का निदान किया जाएगा। वही बोकारो विधानसभा से उम्मीदवार के तौर पर पार्टी के नेता मनोज महली का चुनावी मैदान में उतरना तय है। जिसके लिए पार्टी जोर-शोर से काम कर रही है। मनोज महली ने केंद्रीय अध्यक्ष को आभार जताते हुए पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने व उसके नीति सिद्धांतों पर चलने को अस्वस्थ किया है और बोकारो की जनता की आवाज बन कर और उनकी मूलभूत समस्या का समाधान करने के लिए पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बोकारो में विस्थापित की समस्या को लेकर जिक्र करते हुए नन पंचायत गांव को पंचायत में तब्दील करने तथा 11598 अनियोजित विस्थापितों को बहाल करने जैसे मुद्दे को लेकर अभी से ऐलान कर दिया है।