News Nation Bharat
झारखंडराज्य

लगातार आठवीं बार अजय सिंह चुने गए सचिव, शेखर बने कोषाध्यक्ष, दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

कथारा चार नंबर दुर्गा मंडप में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर प्रबुद्ध जनों की बैठक श्याम नंदन मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन तपेश्वर चौहान ने किया। बैठक में पूर्व सचिव अजय कुमार सिंह के द्वारा वर्ष 2023 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, साथ ही सर्वसम्मति से समर्थन प्राप्त कर पूर्व की कमेटी को अध्यक्ष के आदेश अनुसार भंग किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बड़े ही धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने को लेकर बैठक में चर्चा की साथ ही बैठक में काफी मंथन के बाद सर्व समिति से महाप्रबंधक कथारा को संरक्षक परियोजना पदाधिकारी विजय कुमार को अध्यक्ष, थाना प्रभारी राजेश प्रजापति को सह रक्षक, अजय कुमार सिंह को सचिव, चंद्रशेखर प्रसाद को कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पद पर मथुरा सिंह यादव, तपेश्वर चौहान, देवेंद्र यादव, बिरजा लाल सहायक सचिव, एम एन सिंह विजय यादव, देवाशीष आश, सुजीत मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष संतोष सिंनहा का चयन किया गया। बैठक में सर्व समिति से सहयोग राशि 1100 रुपया तय किया गया। बैठक में अपनी बात रखते हुए अजय कुमार सिंह ने कहा इस वर्ष भी पूजा का आयोजन आकर्षक एवं भव्य रूप से करने के लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है क्योंकि यह सार्वजनिक पूजा है और पूजा से मन को शांति और सुकून प्राप्त होती है। लंबे समय से बच्चे पूजा के इंतजार में होते हैं और पूजा के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने के साथ मेला बाजार में लोग मनोरंजन का भी आनंद लेना चाहते हैं। जिसे जीवन जीने का मजा लोग ले पाते हैं। हर चीज की व्यवस्था पर ध्यान रखते हुए सभी लोगों के सहयोग से पूजा को सफल बनाना एक बड़ी जिम्मेवारी के साथ चुनौती भी है। जिसे सामूहिक सहयोग के साथ सफल किया जा सकता है। जल्द बैठक आयोजित कर पूजा की तैयारी की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से अजय कुमार सिंह, मथुरा सिंह यादव, बालेश्वर गोप, दशरथ महतो, देवेंद्र यादव, एम एन सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद, विजय यादव, हेमंत प्रसाद, सुरेश ठाकुर, जयदेव यादव, देवाशीष आश, सुजीत मिश्रा, बिरजा लाल, विजय चौहान, प्रमोद यादव, मुकेश गिरी, विजय नायक, विनेशवरी नोनिया, भीखम कुमार, एश मंडल, विजय चौहान, धनेश्वर यादव, गंगा सहित मंदिर के पुजारी गुप्तेश्वर पांडे, रवि पांडे सहित अन्य शामिल थे।

Related posts

रांची : झारखंड राज्य लक्षित जनवितरण प्रणाली दुकानदार संघ की अहम बैठक, कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श

News Desk

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में संगम कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

Manisha Kumari

यूनियन बजट – 2024 पर कुछ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी

News Desk

Leave a Comment