बैठक में दूसरी बार रवींद्र कुमार मिश्रा को अघ्यक्ष चुना गया
टुपकाडीह में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय परिसर में गुरुवार को प्रबंध कार्यकारिणी का पुर्नगठन किया गया। बैठक के दौरान विद्दा भारती विकास समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। इस मौके पर प्रांतीय प्रतिनिघि घनबाद विभाग निरीक्षण विवेक नयन पांडेय व अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में विद्यालय का वित्तीय वर्ष 24 -26 के लिए आज पुनर्गठन किया गया। प्रबंध कार्यकारिणी समिति में 17 सदस्यों को शामिल किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए दूसरी बार समिति के अध्यक्ष पद मजदूर रवींद्र कुमार मिश्रा उत्तरदायित्व को सौंपी गई। इसके अलावे संरक्षक माधुरी देवी, उपाध्यक्ष केदार महतो, सचिव भास्कर अग्रवाल, सह सचिव शंकर रजक, कोषाध्यक्ष घनंजय महतो के रूप मे चुना गया। इस दौरान प्रांतीय प्रतिनिघि घनबाद विभाग निरीक्षण विवेक नयन पांडेय व अमित कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय का विकास सबसे महत्वपूर्ण है। विकास की रूपरेखा तैयार करने में सभी की सहभागिता आवश्यक है। इसलिए सभी सदस्य आपसी तालमेल बना कर कार्य करे। मौके पर प्रधानाचार्या अरूण कुमार महतो समेत कई सदस्य मौजूद रहे।