News Nation Bharat
झारखंडराज्य

गिरिडीह : सरकार के खिलाफ कई पांचयतो मे आजसू का जन जागरण पद यात्रा

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

झारखंड सरकार पर अपनी चुनावी घोषणा पत्र को लागू करने में विफल रहने के विरोध में आजसू के द्वारा शुरू की गई जन जागरण पदयात्रा शुक्रवार को बालूटुंडा, रोशनाटुंडा, खैराटुंडा, लक्ष्मणटुंडा, रांगामाटी एवं इसरी उत्तरी पंचायत में किया गया। इस दौरान आजसू पार्टी नेताओं ने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया, साथ ही कहा कि हेमंत सोरेन ने चुनाव के पूर्व जनता से जितने भी वायदे किये थे, उसे लागू करने में विफल रही है। जिसका जवाब जनता चुनाव में अवश्य देगी। वहीं इसके पूर्व लोहेडीह, नगरी, बलथरिया, पोरैया, शंकरडीह, ठाकुरचक में जन जागरण पदयात्रा किया गया। इस दौरान आजसू पार्टी के केन्द्रीय महासचिव यशोदा देवी, जिला प्रधान सचिव छक्कन महतो, पार्टी नेता दुर्योधन महतो, सुनील महतो, सतीश महतो, अमित कुमार, निरंजन महतो, मुख्तार आलम आदि उपस्थित थे .

Related posts

नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कंप, पहुंची पुलिस जांच में जुटी

News Desk

अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर विज्ञान मेला का किया गया आयोजन

Manisha Kumari

उत्कृष्ट कार्यो के लिए होमगार्ड को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

Manisha Kumari

Leave a Comment