News Nation Bharat
झारखंडराज्य

बेरमो : के बी कॉलेज बेरमो में करमा महोत्सव एवं हिंदी दिवस के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

शुक्रवार को केबी कॉलेज बेरमो के हिंदी विभाग, कल्चरल कमिटी एवं आई क्यू ए सी के संयुक्त तत्वावधान में करमा महोत्सव एवं हिंदी दिवस के पूर्व संध्या पर एक दिवसीय संगोष्ठी सुचना क्रांति के युग मे हिंदी का बदलता स्वरूप विषय पर आयोजन प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में विधिवत् दीप प्रज्ज्वलित करके जंतु शास्त्र सभागार मे उद्घाटन किया गया।

प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा 14 सितंबर के दिन हर वर्ष हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भाषा मंडेरियन, स्पेनिश, अंग्रेजी के बाद दुनिया में चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, साथ ही करमा पर्व पर कहा कि झारखंड राज्य का एक महत्वपूर्ण व प्रमुख पर्व है जो सदाचार, परंपरा व सामाजिक एकता की महत्वपूर्ण प्रतीक है।

प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति ने कहा हिंदी हमारी मातृ भाषा है जो संपूर्ण देश को एकता के सूत्र में बांध रखी है, साथ ही करमा एक बड़ा प्राकृतिक पर्व है। विभागाध्यक्ष डा मधुरा केरकेट्टा ने कहा हर हिंदुस्तानी हिंदी भाषा के जरिए अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करता है। करमा पर्व आदिवासी संस्कृति का प्रतीक है। डा अरुण कुमार रॉय महतो ने 14 सितंबर का दिन पूरे भारत वर्ष को जोड़ने वाली भाषा हिंदी को समर्पित है। यह दिन हिंदी के सम्मान व उसे बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। करमा पर्व आदिवासी सदियों से मनाते आ रहे हैं।

डा प्रभाकर कुमार ने कहा हिंदी जनमानस की भाषा है व भारतीय अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में इसी का इस्तेमाल करते हैं। करमा पर्व पर कहा जनजातीय समुदाय में खेती बारी के कार्यों की समाप्ति के बाद इसे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।डा अरुण रंजन ने कहा हिंदी भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। अन्य वक्ताओं डा वासुदेव प्रजापति, रविंद्र कुमार दास आदि ने भी अपने अपने विचार रखे। छात्र छात्राओं के बीच प्रतियोगिता करवाई गई, जिनमें भाषण, निबंध, कविता , स्लोगन प्रतियोगिता करवाए गया। कविता पाठ में मोहिनी कुमारी, ज्योति कुमारी, हिमानी कुमारी प्रथम द्वितीय तृतीय रही। स्लोगन मे निशा कुमारी, रिशा कुमारी, पिंकी कुमारी, पोस्टर में मुस्कान कुमारी, ज्योति कुमारी, निशा कुमारी, निबंध में आशा कुमारी, रिशा कुमारी और फुल कुमारी स्थान बनाए जिन्हें प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। अंत में छात्राओं ने करमा पर्व का सामूहिक नृत्य प्रस्तुति की।मंच संचालन का कार्य डा नीला पूर्णीमा तिर्की ने किया, धन्यवाद ज्ञापन डा अरुण कुमार रॉय महतो ने किया।

हिंदी दिवस व करमा महोत्सव के अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति, डा अरुण कुमार रॉय महतो, डा नीला पूर्णीमा तिर्की, डा मधुरा केरकेट्टा, डा प्रभाकर कुमार, डा अरुण रंजन, डा व्यास कुमार, डा वासुदेव प्रजापति, प्रो अमीत कुमार रवि, प्रो विपुल कुमार पांडे, डा शशि कुमार, डा विश्वनाथ प्रसाद, डा बेरा, प्रो पी पी कुशवाहा, प्रो संजय कुमार दास, रविंद्र कुमार दास, सदन राम, मो साजिद, रवि यादविंदु, शिव चन्द्र झा, संतोष राम, करिश्मा, काजल, अजय हांसदा, बालेश्वर यादव, भगन घासी, समेत छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Related posts

लव जिहाद के मामले में पीड़ित महिला पहुंची एसपी कार्यालय

Manisha Kumari

बेरमो सीओ ने चलाया हेलमेट जांच अभियान, दी हिदायत

Manisha Kumari

खनन विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान

Manisha Kumari

Leave a Comment