News Nation Bharat
क्राइमझारखंडराज्य

झारखंड में गढ़वा के एक गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को रोके जाने पर भारी बवाल

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

गढ़वा : प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को एक गांव में कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोक दिया। यह घटना झारखंड में गढ़वा के एक गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को रोके जाने पर भारी बवाल खड़ा हो गया, साथ ही पथराव में कई लोग जख्मी हो गए। उनका कहना था कि हर साल इस रास्ते से विसर्जन नहीं होता है। देर रात तक मूर्ति का विसर्जन नहीं हो पाया प्रशासन की भारी सुरक्षा के बावजूद दोनों समुदाय के बीच टकराव जारी था। यह मामला सदर प्रखंड के लखेया गांव का है। विवाद के बाद हुए पथराव में कई लोग जख्मी भी हो गए हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम गांव में मौजूद है और मामले को सुलझाने में लगी हुई है। हालांकि अभी भी स्थिति तनावपूर्ण है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में भारी संख्या में पुलिसबल भी तैनात है। झारखंड भाजपा के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इस विवाद को लेकर शनिवार रात को एक सोशल मीडिया पोस्ट की, जिसमें उन्होंने गढ़वा के एक गांव में मुस्लिम समुदाय द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन रोके जाने का आरोप लगाया।

अपनी ‘एक्स’ पोस्ट में मरांडी ने लिखा, ‘गढ़वा में एक गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पिछले 6-7 घंटों से रोक रखा है। पुलिस, विसर्जन रोककर धार्मिक उन्माद फैलाने वाले लोगों पर कारवाई करने की बजाय सिर्फ चिरौरी कर रही है। झारखंड पुलिस के डीजीपी तुरंत संज्ञान लेकर विसर्जन रोकने वाले लोगों पर कठोर कारवाई करते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन सुनिश्चित कराएं, अन्यथा क्षेत्र का सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है।’

Related posts

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

News Desk

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 परिणाम : हेमंत सोरेन दोबारा बनेंगे मुख्यमंत्री, झारखंड की 81 सीटों पर कौन कहां से जीत जाने पूरी लिस्ट

Manisha Kumari

बीएंडके प्रक्षेत्र से पांच कर्मी हुए सेवानिवृत्त, दी गई विदाई

Manisha Kumari

Leave a Comment