News Nation Bharat
चुनाव 2025झारखंडराज्य

रांची : भाजपा ने झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग की घोषणा

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस किया आगामी झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग की घोषणा की गई। आगे बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी व असम के सीएम हिमंता विस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी। गठबंधन फाइनल होने के बारे में जानकारी देते हिमंता ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव में राज्य की 10 सीटों पर आजसू पार्टी अपना कैंडिडेट देगी। जदयू को दो और लोजपा (आर) को एक सीट दी गयी है। आजसू पार्टी सिल्ली, रामगढ़, इचागढ, गोमिया, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर सीट पर चुनाव लड़ेगी। जदयू जमशेदपुर पश्चिमी और तमाड़ तथा लोजपा (आर) चतरा सीट पर लड़ेगी। बाकी सीटों पर भाजपा अपना कैंडिडेट देगी। ऐसा नहीं कि यही सब फाइनल है पर, परिस्थितिजन्य तरीके से बदलाव संभव है। एक- दो सीटों पर आगे अदलाबदली हो सकती है, लेकिन अभी यही फाइनल है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी होगी। यह कल भी संभव है। महाराष्ट्र व झारखंड की सूची साथ जारी हो। कहा कि झारखंड की सूची तैयार है.साथ ही बाबूलाल मरांडी ने मौके पर कहा कि एनडीए गठबंधन राज्य की जनता के लिए चुनाव जीतना चाहेगा। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते कहा कि उन्होंने 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था। उन्होंने अपने पिता की कसम खाई थी। विधानसभा के अंदर कहा था कि बेरोजगारी भत्ता देंगे। पूरे पांच साल बीत गए, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। माताओं- बहनों के साथ इतने अपराध हुए. सुरक्षा तक नहीं दे पाए। आदिवासियों का नाम लेते रहे, लेकिन आज उनकी क्या स्थिति है? रांची के आसपास जमीन दलाल हैं। उन्होंने सेना की जमीन भी नहीं छोड़ी। संथाल परगना को देखें, तो वहां की आबादी 44% से घटकर 26% रह गई है, इसलिए हमें अपनी रोटी, बेटी और मिट्टी को बचाना है।

Related posts

सिल्ली के खेरडीह ग्राम में तीन दिवसीय हरि कृतन का आयोजन

Manisha Kumari

रायबरेली : चाइनीस मांझा से बाइक पर सवार भाई-बहन कटे, गंभीर रूप से घायल

News Desk

चोरी की बाइक व अवैध शस्त्र तथा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Manisha Kumari

Leave a Comment