रांची में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। नेशनल क्रिएटर अवार्ड की तर्ज पर झारखंड क्रिएटर अवार्ड की पहल करेंगे रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित होटल ग्रीन एकर्स में आयोजित इस समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने डिजीटल मीडिया पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कम संसाधनों में दूरस्थ क्षेत्रों में भी लोकतंत्र के सशक्त प्रहरी के रुप में काम करने वाले सभी डिजीटल मीडिया पत्रकार लोकतंत्र की मूल आत्मा हैं। यदि भाजपा सरकार झारखंड में आती तो नेशनल मीडिया क्रिएटर अवार्ड की तर्ज पर झारखंड क्रिएटर अवार्ड की पहल करेंगे। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश डिजीटल मीडिया चैनलों के पत्रकार उपस्थित रहें। समाज के सशक्तिकरण में डिजीटल मीडिया पत्रकारों की अहम भूमिका निभाई।