News Nation Bharat
झारखंडराज्य

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 के अंतर्गत बोकारो थर्मल में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

आज बुधवार को कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए दामोदर घाटी निगम बोकारो ताप विद्युत केंद्र सतर्कता विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 के अंतर्गत कॉन्फ्रेंस हॉल टेक्निकल बिल्डिंग ए प्लांट में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्लांट में काम करने वाले कर्मचारी और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसएन प्रसाद, वरिष्ठ महाप्रबंधक, मृत्युंजय कुमार प्रसाद (FGD), महाप्रबंधक (यांत्रिकी) एवं डॉ. संजय कुमार, उप महाप्रबंधक (स्वास्थ्य सेवाएं) ने संयुक्त रूप से किया।

क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों कर्मचारियों को 6 टीमों में विभक्त किया गया था। टीम के नाम थे उत्सुक, निडर, संभल, कर्मठ इत्यादि। क्विज मास्टर की भूमिका में दीनानाथ शर्मा ने पूरे 10 राउंड में सभी प्रतिभागियों से बारी बारी से प्रश्न किया जिसमें ऑडियो वीडियो राउंड और प्रश्नोत्तरी राउंड में सतर्कता जागरूकता पर प्रश्न किया गया। प्रतियोगिता सतर्कता विभाग के प्रबंधक तारीक सहित के देख रेख में संपन्न हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्गो बसु, मोहम्मद कैफी, शकील अहमद आदि ने सहयोग किया।

Related posts

कांग्रेस प्रत्याशी से करारी हार के बाद भाजपा प्रत्याशी मीडिया से हुए रूबरू

News Desk

अग्नि प्रवेश के साथ श्री श्री 1008 शान्ति धाम न्यु गोल पहाड़ी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं पाँच दिवसीय रूद्र नारायण धार्मिक अनुष्ठान हुआ शुरू

Manisha Kumari

जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक, रांची तक “झारखंडी अधिकार मार्च” सह प्रदर्शन किया गया

News Desk

Leave a Comment