News Nation Bharat
झारखंडराज्य

झारखंड के हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, अब तक 7 लोगों की मौत; 2 दर्जन से अधिक घायल

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

झारखंड के हजारीबाग जिले में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर में गुरुवार की सुबह छह बजे कोलकाता से पटना जा रही विशाल नामक यात्री बस अचानक पलट गई। जिसके बाद कोहराम मच गया। इस घटना में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। जबकि दो दर्जन से अधिक घायल हो गए।

हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर में गुरुवार की सुबह छह बजे कोलकाता से पटना जा रही विशाल नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद वहां कोहराम मच गया। इस भीषण हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

बताया जा रहा है कि यहां सड़क वन वे है और सिक्स लेन सड़क निर्माण के दौरान कंपनी ने सड़क काट छोड़ दिया है। इस कारण बस अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में पलट गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और गोरहर थाना की पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया है। मृतकों में सबसे अधिक संख्या महिलाओं की है। विशाल नामक यह बस ( W B 76 A 1548) पटना जा रही थी।

घटना की सूचना पर पूर्व विधायक भी पहुंचे

घटना की सूचना पर पूर्व विधायक जानकी यादव व उनके टीम भी पहुंची और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था कराई। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद हजारीबाग मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बरकट्ठा सिक्स लेन का निर्माण पिछले 6 वर्षों से चल रहा है।

2 किलोमीटर सड़क का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका

घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक चिकित्सा के बाद हजारीबाग मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा था। ज्ञात हो कि बरकट्ठा सिक्स लेन का निर्माण पिछले 6 सालों से चल रहा है और अब तक 2 किलोमीटर का निर्माण में पूरा नहीं किया जा सका है। निर्माण का कार्य पेटी कांट्रेक्टर राज केसरी कंपनी को दिया गया है । घटना के बाद एक बार फिर से क्षेत्र में उबाल है ।

बस के नीचे दबे शवों को निकालने में लगे 2 घंटे

बस के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस वजह से एक समय तक अंदाजा नहीं लग सका कि कितने लोग दबे हैं। फिलहाल लोगों के इलाज के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज लाया गया है।

Related posts

आयकर विभाग टी.डी.एस.बोकारो द्वारा टी.डी.एस.-टी.सी.एस. पर एक सेमिनार का आयोजन

Manisha Kumari

गोमिया : स्वांग मजदूर नियुक्ति को लेकर चार मजदूरों ने अपना दावा किया पेश

News Desk

इंदौर लक्ष्मण खेड़े बलाई महा संघ जिला अध्यक्ष व् कविता चौहान पति नितिन चौहान ने  पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण महोदय को सौंपा ज्ञापन

Manisha Kumari

Leave a Comment