News Nation Bharat
झारखंडराज्य

धान अधिप्राप्ति केंद्र का सतबरवा में हुआ उद्घाटन

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

सतबरवा : धान अधिप्राप्ति का दूसरा केंद्र सतबरवा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्रावास प्रांगण में सीओ सह बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की, पैक्स अध्यक्ष कमलेश प्रसाद, एम ओ अरविंद कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनिष कुमार, अजय उरांव, संजय यादव, जुगल किशोर राम ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस मौके पर सीओ सह बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने कहा कि किसान अपना धान सरकार द्वारा खरीदे जा रहे धान अधिप्राप्ति केंद्र में ही बेचे। किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन ऑन लाईन,ऑफ लाईन किया जा रहा है। पैक्स अध्यक्ष कमलेश प्रसाद ने बताया कि आज तीन किसान का धान आया है। जिसकी धान की तौलाई की जा रही है। बीते वर्ष धान अधिप्राप्ति केंद्र खुला था, परंतु एक भी किसानों ने धान नहीं बेचा था। इस मौके पर आशिष कुमार सिन्हा, राणा प्रताप कुशवाहा, अर्जुन साव,कौशल प्रसाद, सतेन्द्र भुईयां, विनोद मांझी समेत दर्जनों किसान मौजूद थे।

Related posts

टाटा स्टील संचालित विजय टु लौह अयस्क खादान मे झारखण्ड मजदूर ओर मजदूर युनियन के द्वारा धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम

Manisha Kumari

बेरमो, फुसरो के सभी शिक्षण संस्थानों व क्लबो मे आयोजित की गई विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना

Manisha Kumari

जेल जाने की बात सुनते ही मुलजिम कोर्ट से फरार, फिर जवानों ने किया गिरफ्तार

Manisha Kumari

Leave a Comment