News Nation Bharat
एस्ट्रो

Rashifal 17 मार्च 2025 : कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी से कोई लेनदेन पूरी लिखापढ़ी करके करना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई बिजनेस का रुका हुआ काम पूरा होगा।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई काम करने से बचने के लिए रहेगा। आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपके मन में खुशियां रहेगी। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपनी किसी बात के लिए कार्यक्षेत्र में झूठा साबित किया जा सकता है।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके खर्च आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन खुश रहेगा। रोजगार की तलाश में लगे लोगों की समस्याएं बढ़ेगी। आप अपने कामों में सोच समझकर बदलाव करें। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। कोई विरोधी आपको अपनी बातों में बहलाने फुसलाने की कोशिश करेगा।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को भी आसानी से पूरा करेंगे। आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ने से खुशियां भी भरपूर रहेगी। आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें। आप मन में चल रही उलझनों को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।

सिंह राशि

आज आपके लिए सोच विचार में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आपने यदि किसी बाहरी व्यक्ति से धन का लेनदेन किया, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको यदि कोई आंखों से जुड़ी समस्या चल रही थी, तब वह भी दूर होगी। आप अपनी आंखों से संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आपको किसी नौकरी में बदलाव का ऑफर आ सकता है। आपका कोई छुपा हुआ राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी, लेकिन आप अपनी पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देंगे !

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको कोई बड़ा निवेश बहुत ही सोच समझकर करना होगा। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिलेगी। आपके किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें भी उन्हें जीत मिलेगी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको किसी काम के समय से पूरा न होने से समस्या खड़ी हो सकती है। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर कहासुनी हो, तो उसमें आप पूरा ध्यान दें। कुछ नया करने की कोशिश आपकी रंग लाएगी। घर में बड़े सदस्यों की जरूरतों पर आप पूरा ध्यान देंगे।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए बिजनेस में अच्छी सफलता लेकर आएगा। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होने से खुशी होगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपका शत्रु बन सकता है, जिससे आपको सोच समझकर बातचीत करनी होगी। परिवार के सदस्य का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपके मन में ईष्या की भावना बनी रहेगी।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आज आपका मन खुश रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान दें। विद्यार्थियों को अपने करियर पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर किसी परिजन से बातचीत करनी होगी।

कुंभ राशि

आज आपको अपनी सेहत में लापरवाही करने से बचना होगा और किसी मित्र की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपनी जरूरत के कामों में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आपको किसी काम को लेकर अचानक से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी आपके काम में आपका पूरा साथ देंगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी होने की संभावना है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करना होगा।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी काफी रुचि रहेगी, जिससे आपको कोई पुरस्कार भी मिलेगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।

Related posts

Aaj Ka Panchang 21 अक्टूबर 2024 : आज का पंचांग से जानें 21 अक्टूबर 2024 के शुभ और अशुभ काल का क्या रहेगा समय?

Manisha Kumari

Rashifal 29 अक्टूबर 2024 : कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

Manisha Kumari

Aaj Ka Panchang 9 अगस्त 2024 : आज का पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

News Desk

Leave a Comment