News Nation Bharat
एस्ट्रो

Rashifal 19 मार्च 2025 : कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी सेहत में लापरवाही करना आपको नुकसान देगा। आप अपनी आय और व्यय का लेखा-जोखा रखे, क्योंकि आपके खर्च बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, इसलिए आप भविष्य को लेकर कोई अच्छा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। शेयर मार्केट या सट्टेबाजी में निवेश कर रहे लोग मार्केट की चाल को देखकर निवेश करेंगे, तो उनके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी प्रतियोगिता में जीत मिलेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपनी सेहत में लापरवाही करने के कारण किसी बड़ी समस्या में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी में इंक्रीमेंट भी हो सकता है। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर बेवजह टेंशन नहीं लेनी है। आपके खर्च बढ़ने से आपको समस्या आएगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपने यदि किसी काम को दूसरों के भरोसे छोड़ा, तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपनी घरेलू जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा !

कर्क राशि

आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई समस्या चली आ रही थी, तो उससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह आपको मिल सकती है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी काम को लेकर आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। आप कोई लेनदेन पूरी लिखा पढ़ी करके करें, नहीं तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। संतान की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें भी आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी रुके हुए काम को आपको पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आर्थिक तंगी से आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों की कमाई में वृद्धि होगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

तुला राशि

आज के दिन आपकी आय के बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बिना सोचे-समझे किसी योजना में निवेश न करें। पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने से कामों को करने में आसानी आएगी और कोई मन मुताबिक काम पूरा हो सकता है। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि

आज के दिन आपको वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आप दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपका कोई विरोधी कार्यक्षेत्र में आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में लाभ मिलेगा। आप अपने मित्रों और सगे संबंधियों के कहने में आकर कोई काम ना करें। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में आप सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े जोखिम को लेने से बचने के लिए रहेगा। पारिवारिक समस्याओं पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोच रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप अपने घर की जरूरतों की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका कोई काम यदि रुका हुआ था, तो वह पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करें !

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर कहें। आपने किसी काम को कल पर टाला तो उसे पूरा करने में आपको समस्या आएगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

Related posts

Aaj Ka Panchang 25 अगस्त 2024 : आज का पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

News Desk

Rashifal 26 January 2024 : आज अमृत सिद्धि योग साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग 3 राशियों के जातकों पर, मां लक्ष्मी की मेहरबानी रहने वाला है, इन राशिवालों को, मान सम्मान के साथ-साथ अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा

Manisha Kumari

Aaj Ka Panchang 09 अक्टूबर 2024 : आज का पंचांग से जानें 09 अक्टूबर 2024 के शुभ और अशुभ काल का क्या रहेगा समय?

Manisha Kumari

Leave a Comment