रिपोर्ट : अविनाश कुमार
खेलो इंडिया अस्मिता जुडो विमेंस लीग भारत सरकार स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के मिनिस्ट्री ऑफ स्पोर्ट्स के तत्वावधान मे बोकारो के एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर चार में आयोजित किया गया। यह प्रधानमंत्री के द्वारा महिला शासक्तिकरण की एक योजना तहत आयोजित किया गया था। इसमें झारखंड के अलग-अलग जिलों से 150 महिला खिलाड़ियो ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में बेरमो के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 10 मैडल जीते। जिसमे 2 स्वर्ण, 2 रजत और 6 काँस्य पदक जीता। पदक जितने वालों मे छात्रा श्रेया अग्रवाल, अन्नू कुमारी, माही केडिया, अदिति गोहिल, दीपकृति कुमारी, मरियम कुमारी, डोली कुमारी, वैष्णवी पोल, सोनिया कुमारी, तम्मना कुमारी ने जीत हासिल की। जीत पर बोकारो जुडो एसोसिएशन के सचिव राजीव सिंह एवं मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक एवम जुडो एसोसिएशन के संयुक्त सचिव उमेश नायडू ने बधाई दी एवं बेरमो क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने भी बधाई दी। कोच शिहान उमेश नायडू ने कहा कि आज के समय खास कर लड़कियों को जुडो हो मार्शल आर्ट्स के भाग लेना चाहिये। इससे सेल्फ डिफेंस सीख अपना कैरियर भी बना सकती है।