News Nation Bharat
झारखंडराज्य

सेवा भारती, झारखंड के तत्वावधान में हितचिंतक सम्मेलन का आयोजन

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM
  • सामाजिक परिवर्तन के लिए सेवा करती है सेवा भारती : रामेंद्र सिंह


सेवा भारती, झारखंड के तत्वावधान में  हितचिंतक सम्मेलन रांची के हरमू रोड स्थित काव्स रेस्टोरेंट के सभागार में संपन्न हुआ। सम्मलेन का उद्घाटन भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया, साथ ही मां दुर्गा की स्तुति पर भव्य नृत्य की प्रस्तुति हुई। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा भारती के राष्ट्रीय मंत्री रामेंद्र सिंह ने कहा कि सेवा भारती अखिल भारतीय स्तर पर विभिन्न सेवा आयामों के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन का कार्य  कर रही है। समाज के वंचित, उपेक्षित,पीड़ित और अभावग्रस्त वर्गो में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन,सामाजिक संस्कारों का अलख जगा कर समरस समाज का निर्माण किया जा रहा है। अपने ही समाज के कई लोग मूलभूत सुविधाओं, अधिकारों और व्यवस्थाओं से विमुख हैं। ऐसे समाज में सेवा कार्यों को और गति देने की आवश्यकता है। आज सम्पूर्ण समाज में सेवा भारती की प्रतिष्ठा स्थापित हुई है। संस्था के निस्वार्थ सेवा कार्यों में समाज की सज्जनशक्ति, हितचिंतकों का बड़ा योगदान रहता है। हितचिंतक सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि महेश पोद्दार, पूर्व सदस्य,राज्यसभा ने कहा कि समाज में सेवा के नाम पर कई अवांछित स्वयंसेवी संस्थाएं चल रही है और सिर्फ कमाने – खाने के लिए सरकारी संसाधनों का उपयोग करते हैं। स्वयं का स्वार्थ त्याग कर सेवा कार्य करने से सही मायने में समाज का उन्नयन होगा। मौके पर सेवा भारती के संरक्षक डॉ एच पी नारायण ने सेवा कार्य के लिए उत्प्रेरित किया। कार्यक्रम में सेवा भारती की वार्षिक उपलब्धियों को साझा करते हुए संस्था के सचिव ऋषि पाण्डेय ने बताया कि सेवा कार्यों से बस्ती परिवर्तन हुए हैं। पिछड़े वर्गो में शिक्षा, संस्कार,आरोग्य के प्रति जागृति आई है और स्वावलंबन की  दृष्टि से महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हुआ है। आगामी वर्षों में सेवा भारती द्वारा प्रखंड स्तर तक समस्याओं का अध्ययन कर समस्यापूरक सेवा कार्य विस्तार करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके पूर्व कार्यक्रम में सेवा भारती के सेवा कार्यों की डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया साथ ही राष्ट्रीय सेवा साधना पत्रिका की वार्षिक अंक ” आपदा प्रबंधन ” विशेषांक का विमोचन किया गया। मौके पर आपदा प्रबंधन विशेषांक सापेक्ष विषय सेवा भारती, रांची महानगर के सचिव श्याम टोरका ने रखा। मौके पर हितचिंतक सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक देवव्रत पाहन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जबकि धन्यवाद ज्ञापन सेवा भारती के  न्यासी चंद्रकांत रायपत ने किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद, सह प्रांत संघचालक अशोक श्रीवास्तव, पवन मंत्री, राधेश्याम अग्रवाल, गोपाल सिंह, अभिजीत घोष, शंभू ठाकुर, निर्मला कौर, शुभेंदु भट्ट, रमाशंकर बगड़िया, राजकुमार साहू, कंचन प्रभा, डॉ निधि सहाय, निशि जयसवाल, कमल केडिया, रमाकांत दुबे सहित रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग सेवा भारती के हितचिंतक, शुभचिंतक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

डॉक्टर प्रहलाद ने किया सुभाषनगर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, कहा- बेरमो मे बदलाव का बिगुल

Manisha Kumari

चलकरी बस्ती में कलश यात्रा के साथ रामचरित मानस महायज्ञ शुरू

Manisha Kumari

सीसीएल सीएमडी के साथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे जी की वार्ता

News Desk

Leave a Comment