News Nation Bharat
उत्तर प्रदेशराज्य

बुद्ध प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने निकाली धम्म मैत्री यात्रा, मनाई जयंती

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रायबरेली में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा की जयंती पर कोतवाली नगर क्षेत्र के डीएम आवास के समीप स्थित बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में सुबह 9:00 बजे हाथी पार्क स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर तथागत बुद्ध के अनुयाई एकत्रित हुए। वहां सब ने बुद्ध वंदना, तिसरण और पंचशील ग्रहण किया। तत्पश्चात विश्व दलित परिषद के अध्यक्ष राजेश कुरील और अन्य के नेतृत्व में सद्भावना धम्म मैत्री यात्रा निकाली गई। यह सद्भावना धम्म मैत्री यात्रा हाथी पार्क स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल से प्रारंभ होकर खालसा चौक, सुपरमार्केट, दीवानी कचहरी, बस स्टॉप, डीएम बंगला, संत गाडगे एवं बुद्ध चौराहा, अस्पताल चौराहा होते हुए पुनः अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर शाम को करीब 4:00 बजे समाप्त हुई। सद्भावना धम्म मैत्री यात्रा में विभिन्न महापुरुषों की झांकियों को प्रदर्शित किया गया।इसी झांकी में सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख का अवतार सोनाली चौधरी ,लावण्या चौधरी के द्वारा निभाया गया। हमें युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए, भारत पूरा शुद्ध चाहिए। हे मानव तू मिलकर बोल बुद्धं सरणं गच्छामि, धम्मं सरणं गच्छामि, संघं सरणं गच्छामि। बौद्ध धम्म की क्या पहचान, मानव मानव एक समान आदि जन कल्याणकारी नारे लगाए गये। इस यात्रा में डॉ सुनील दत्त, कमला बौद्ध, पिंकी दोहरे, संगीता रावत, मनीषा रोहित चौधरी, सुनीता दिवाकर, हिमांशी दिवाकर, विद्या आर्या, रोहित चौधरी, राजेंद्र चौधरी, धीरेन्द्र चौधरी, अनिल कांत, श्रीकांत दिवाकर, इंजीनियर एस के आर्या, चंद्रशेखर बौद्ध, राजकुमार, दिनेश वाल्मीकि, शिव शंकर वाल्मीकि, राम सजीवन धीमान, के के मौर्य, अंजली मौर्या, पूर्व विधायक प्रत्याशी, राजकुमार मौर्य, मुन्ना लाल, जयप्रकाश, आसाराम रावत, समीर आनंद, महेश कुमार, बुद्धि लाल रावत, बंसीलाल सरोज, अशोक सावंत, शिव बालक, सुधीर कुमार, विनोद पासवान, धीरेन्द्र सोनकर, कवि प्रीतम, हनुमंत राय, श्रीराम वर्मा, सी.बी. गौतम, सत्येश गौतम, डी.डी. कुशवाहा, राम लखन गौतम, सोभनाथ, रामदेव कुरील, रामगोपाल, राजू दिवाकर, महेश गौड़, रेखा, राजेश कुरील, राज कुमार आर्या, एडo अभय सोनकर, एडo आनंद कुमार, एडo सरवन बौद्ध आदि बुद्ध के अनुयाई शामिल रहे।

गौरतलब है कि विश्व गुरु महाकारुणिक तथागत गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व वैशाख माह की पूर्णिमा को लुंबिनी वन में हुआ था। इसी वैशाख माह की पूर्णिमा को उन्हें बोधगया में 528 ईसा पूर्व संबोधि प्राप्त हुई थी तथा इसी वैशाख माह की पूर्णिमा को 483 ईसा पूर्व कुशीनगर में उनका महापरिनिर्वाण हुआ था। इसलिए इस वैशाख माह की पूर्णिमा को त्रिविधि पावनी बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के इस अवसर पर डीएम बंगले के पास स्थित बुद्ध प्रतिमा पर मौर्य समाज द्वारा तथा हाथी पार्क स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर एससी/एसटी टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा खीर दान की व्यवस्था की गई।

Related posts

बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस

PRIYA SINGH

शारदीय नवरात्र : मां दुर्गा का आमंत्रण, बेलवरण पूजा और अधिवास आज, हर ओर भक्ति और उमंग का रंग

Manisha Kumari

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रेलवे अधिकारियों के साथ की बैठक

Manisha Kumari

Leave a Comment